
अमरुद के जबरजस्त फायदे
अमरुद एक ऐसा फल है जिसमे स्वाद के साथ-साथ अनेक को पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होते हैं,अमरूद में मिनरल,विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है साथी आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है,तो आईए जानते हैं अमरूद के अनेकों फायदे
1-इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है:अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है,साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं,जिससे कि शरीर में सूजन नहीं होती है
2-पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद:अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है,इसको खाने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है,अमरूद के सेवन से कब्ज, एसिडिटी,गैस जैसी समस्याएं नहीं होती है
3-दिल के लिए फायदेमंद:अमरूद में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो आपका ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है,इसके अलावा अमरुद आपका खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है
4-वजन कंट्रोल करता है:अमरूद मे ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी कम होती है जिसकी वजह से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है,अमरूद खाने से आपका पेट भरा रहता है और आपको भूख भी नहीं लगती
5-त्वचा को हेल्दी रखता है:अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो आपकी त्वचा को धूल और मिट्टी से बचाता है
6-दिमाग को स्वस्थ रखता है:अमरूद में विटामिन B6 होता है जो सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है जो आपकी मेमोरी को स्ट्रांग करते हैं
