
अमरूद को ब्लूबेरी क्यों कहा जाता है
ब्लूबेरी को सुपर फूड कहा जाता है लेकिन भारत में एक ऐसा फल है जिसे ब्लूबेरी के जैसे कहा जाता है वह है अमरूद लेकिन आपको बता दे कि यह अमरुद ब्लूबेरी से काफी सस्ता होता है इसका सेवन लगभग हर कोई कर सकता है जिससे शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं, तो आईए जानते हैं आखिर अमरुद को भारत का ब्लूबेरी क्यों कहा जाता है
1-एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर:जिस प्रकार ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है ठीक उसी तरह अमरूद में भी भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपकी सेल्स को डैमेज होने से बचाता है
2-विटामिन सी से भरपूर:आपको बता दे की ब्लूबेरी से अधिक विटामिन सी अमरूद में पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी को बढ़ाता है और आपकी स्किन को भी स्वस्थ रखता है
3-फाइबर से भरपूर:अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे कि पेट में गैस,एसिडिटी,कब्ज जैसी बीमारियां नहीं होती है,अमरूद खाने से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है
4-ब्लड शुगर कंट्रोल:नियमित रूप से अमरूद का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है क्योंकि अमरुद खाने से इसका ग्लाइसेमिक प्रभाव कम होता है
इसलिए अमरूद का सेवन बहुत जरूरी है क्योंकि अमरूद का लाभ ब्लूबेरी के तुलना के बराबर है लेकिन ब्लूबेरी से काफी सस्ता अमरूद होता है,ब्लूबेरी काफी महंगी होती है और उनका आयात किया जाता है जबकि अमरुद को हम अपने बगीचे में भी उगा सकते हैं