आगरा में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा किये गए हैमले पर केस दर्ज,करणी सेना द्वारा किये हमले पर दो केस दर्ज कराया गया है पहला मुकदमा उनके लड़के रणजीत सुमन के तरफ से दर्ज हुआ हो तो दूसरा पुलिस के तरफ से दर्ज हुआ है ,रामजीलाल सुमन ने उच्च सदन में होली और रमजान का जिक्र करते हुए कहा था की मुसलमान तो बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है वो तो सूफी संतों को अपना आदर्श मानते है,सुमन ने बोला की इब्राहिम लोदी को हारने के लिए बाबर को राणा सांगा ने लाया,”तो अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो” ऐसा बोलते हुए सुमन ने बीजेपी को निशाना बनाया जिससे सदन का ही नही अपितु पुरे देश में माहौल गरम हो गया,वीडियो वायरल होने के बाद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने हमले किये गेट तोड़ने की कोशिश की। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया। सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां भांजकर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया।
सांसद रणजीत सुमन अपने आवास पर ही थे
बताया गया है जब ये वारदात हुआ तब सांसद के पुत्र पूर्व विधायक रणजीत सुमन घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे। सांसद जी ने बताया कि मेरे घर में पत्नी और दो बेटे थे। उपद्रवी अचानक आए। वह तोड़फोड़ और पथराव करने लगे। यह देखकर सभी दहशत में आ गए। पुलिस फाॅर्स भी फ़ैल हो गयी उन्हें नहीं रोक पा रही थी। इस वजह से काफी देर तक परिवार सहमा रहा। वह लोग घर के बाहर नहीं आए। उन्होंने खुद की जान
भी किसी तरह बचायी ।
