
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है यह ड्राई फ्रूट
ड्राई फ्रूट जितना महंगा होता है उतना ही हेल्दी भी होता है और शरीर को बेहद लाभ पहुंचाता है,हम आज जीस ड्राई फ्रूट की बात करेंगे उसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है और याददाश्त बढ़ाने की शक्ति उसमें होती है और साथ ही कैंसर से बचाने में मदद करता है, वैसे भी शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बहुत जरूरी है ऐसे में आप इस ड्राई फ्रूट का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर रहेगी जो आपको अन्य बीमारियों से लड़ने की ताकत की देगी
तो आईए जानते हैं इस ड्राई फ्रूट के बारे में:
हम जिस ड्राई फ्रूट की बात कर रहे हैं उसका नाम है अखरोट जो दिखने में एक ब्रेन जैसा है,आपको बता दे कि शरीर में एंटीऑक्सीडेंट इसलिए जरूरी है क्योंकि फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से यह बचाता है, साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड,विटामिन ए,प्रोटीन भरपूर मात्रा में भी पाया जाता है,अखरोट को ब्रेन का पावर हाउस भी कहा जाता है,विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप सात या आठ अखरोट रात में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो यह आपके शरीर को अप्रत्याशित लाभ देगा,अखरोट को आप,दही,सलाद, ओट्स के साथ भी खा सकते हैं,अखरोट को सर्दियों में खाना लाभदायक होता है क्योंकि शरीर में गर्मी पैदा करता है और शरीर के थकान को दूर करता है लेकिन एक चीज का ध्यान आप जरूर रखें की अखरोट को सीमित मात्रा में ही खाएं क्योंकि इससे वजन बढ़ता है