news24hourslatest

कैसे होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

कैसे होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

लंबे समय के बाद अब वह इंतजार खत्म होने वाला है, जब भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रूप में मिलेगा यानी कि भाजपा में अब नवीन युग की शुरुआत होने लगभग तय है,दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉक्टर के लक्ष्मण ने शुक्रवार को 5708 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल की सूची जारी करने के साथ ही चुनाव की भी अधिसूचना जारी कर दी थी, 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को भाजपा को उनका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के रूप में मिल जाएगा,आपको बता दे कि नितिन नवीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय था,लंबे समय से जनता और पार्टी के लोग अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे,अब वह इंतजार खत्म हुआ

क्या है नियम और कैसे होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव:

आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबसे पहले 50 फ़ीसदी राज्यों में संगठन चुनाव होना अनिवार्य है और इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद ही निर्वाचक मंडल तैयार होता है और जिसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य भी शामिल होते हैं और एक से अधिक उम्मीदवार अगर होते हैं तो मतदान करते हैं,अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को कम से कम 15 वर्षों तक पार्टी का सदस्य होना भी अनिवार्य है,पार्टी के अध्यक्ष होने के लिए अनुभव बहुत जरूरी है, नामांकन के लिए उम्मीदवार को निर्वाचक मंडल में भी कम से कम 20 सदस्यों का समर्थन मिलना अनिवार्य है तभी जाकर वह पार्टी के अध्यक्ष के लायक हो सकते हैं

सबसे कम उम्र के नए अध्यक्ष:

आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे कम उम्र के भावी अध्यक्ष नितिन नवीन को बनाया है और एक नया संदेश पार्टी को मिला है कि पार्टी में सब युवा कार्यकर्ताओं की देन है कि पार्टी को ऐसे नए अध्यक्ष युवा के रूप में मिले हैं,आपको बता दे की सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता नवीन के प्रस्तावक होंगे,आपको बता दे की अध्यक्ष पद पर कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के नाम की घोषणा तो हुई,इसके साथ ही सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में नीति नवीन को प्रोजेक्ट किया गया,नितिन नवीन सबसे लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे नवीन के प्रस्तावक:

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा अब अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ बढ़ चुकी है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे नवीन के प्रस्तावक साथ ही गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेता भी मौजूद होंगे,आपको यह भी बता दे की फिलहाल नितिन नवीन की दावेदारी सबसे प्रबल और मजबूत मानी जा रही है,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबसे अधिक ऊर्जावान पार्टी बनी है भारतीय जनता पार्टी,लगातार चुनाव जीते रहना यह मोदी की लोकप्रियता और उनकी रणनीति को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2014 से लगातार चुनाव जीते आ रही है,अब 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बनाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है

नितिन नवीन का कार्यकाल कब तक रहेगा:

भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन होने जा रहे हैं,आगामी 20 जनवरी को वह अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभालेंगे, आपको बता दे की सबसे अधिक लंबे समय तक रहने वाले जेपी नड्डा की जगह लेने वाले हैं नितिन नवीन, आपको बता दे कि नितिन नवीन का कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा,लेकिन 2029 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में नितिन नवीन का कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है जैसे जेपी नड्डा का बढ़ाया गया

पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं नीति नवीन:

आपको बता दे की 45 वर्षीय सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन वर्तमान में भारत सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं,नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा सीट से 2006 2010 2015 2020 2025 मे लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं,आपको बता दे कि नितिन नवीन के पिताजी नवीन किशोर सिन्हा भी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार है,बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए व्यक्ति को कम से कम 15 साल का प्राथमिक सदस्य होना अनिवार्य है,आपको बता दे भी कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है यानी की 6 साल तक

अब देखना है कि पार्टी ने नितिन नवीन को एक बड़ी जिम्मेदारी जो दी है उसका निर्वहन नितिन नवीन कैसे करेंगे क्या आगामी चुनाव में नितिन नवीन पार्टी को और मजबूत कर पाएंगे जानने के लिए पढ़ते रहे मेरा न्यूज़ चैनल

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version