पहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान आपसी तनाव बड़ गया है,वही भारत में भी कितने लोगों में वैचारिक मतभेद शुरू हो चुका है,ये समय मतभेद का नही बल्कि उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का और दोषियों को सजा दिलवाने का समय है,जैसा की देखा गया है की भारत में हमेशा कोई भी घटना हो,राजनीति होना अनिवार्य होता है, विपक्ष सिस्टम को दोष देता है तो सरकार विपक्ष के समय हुए हमले को उजागर करती है और दुनिया भारत का तमाशा देखती है,http://news24hourslatest.in
पहलगाम हमले में AIMIM के अध्यक्ष असुद्दुदीन ओवैसी ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान की निंदा की और दहशतदारों को भी जमकर बोला,ओवैसी ने कहा है कि एक ऐसी जगह जहां इतने सारे पर्यटक थे, वहां एक भी पुलिस कर्मी या सीआरपीएफ कैंप नहीं था। क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा और इन कमीनों-हरमजादों ने लोगों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी,उन्होंने कहा कि यकीनन ये आतंकवादी पाकिस्तान से आए और पाकिस्तान भी उनका समर्थन करता है,जब तक इन आतंकियों को मारा नहीं जायेगा तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा,ओवैसी का कहना है कि हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ओवैसी को फोन किया और दिल्ली आने को कहा,ओवैसी ने आतंकवादियों को जाहिल, कमीना कहते हुए कहा की पाकिस्तान से खुफिया एजेंसी सब आतंकवाद के साथ है,जब तक इन आतंकवादियों को मारा नहीं जायेगा तब तक हमे इंसाफ नहीं मिलेगा,उन्होंने ये भी कहा की केंद्र सरकार जो भी फैसला करेगी हम उसके साथ है,ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है,
उन्होंने भारत के सभी मुसलमानों से अपील किया की जुमे की नमाज काली पट्टी बांध कर करे,ओवैसी ने खुद काली पट्टी बांध कर जुमे की नमाज अदा की,इस घटना के विरोध में ओवैसी ने बड़ा मार्च किया जिसमे लोग बड़ चढ़ कर हिस्सा लिए,उन्होंने एक मैसेज किया देश को की मुसलमान भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं,उनका कहना है कि आप लोग इन दुश्मनों की चल में न फसे|
इधर भारत ने पाकिस्तान का भारतीय विमान कंपनियों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है,अब कोई भी भारतीय विमान पाकिस्तान के तरफ से नही जायेंगे ऐसा करने से मुसाफिरों के लिए उड़ान का समय बड़ जायेगा और टिकटों के दाम में भी इजाफा होने की आशंका है,विमानों को ज़्यादा समय तक उड़ान भरनी होगी, जिसकी वजह से उन्हें ज़्यादा ईंधन की ज़रूरत होगी.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने कहा है कि अगर सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने अब कोई कार्रवाई की तो ये जंग का एलान माना जाएगा.
पाकिस्तानी मंत्री का कहना है कि पाकिस्तान को जल से कोई वंचित नहीं कर सकता,ये उसका अधिकार है,भारत एकतरफा इस जल संधि से पीछे नहीं हट सकता,ख्वाजा आसिफ़ का कहना है कि अगर भारत जल संधि रोकता है तो पाकिस्तान वर्ल्ड बैंक जाएगा,ख्वाजा आसिफ़ का कहना है कि भारत के खिलाफ उठाए गए इस कदम का हम विरोध करते है,इसके लिए पाकिस्तान में भी बैठक बुलाई गई है,उसका कहना है कि हम चुप चाप नही बैठ सकते,हम भी इसका मुहतोड़ जवाब देंगे,हम पूरी तरीके से तैयार है अगर युद्ध हुआ तो हम पीछे नहीं हटेंगे,एक पत्रकार ने जब पूछा की भारत हमेशा आरोप लगाता है की पाकिस्तान कश्मीर में पल रहे है आतंकवादियों को पैसा और हथियार देता है तो इस पर आसिफ़ का कहना है की हमारा इससे कोई संबंध नहीं है,पाकिस्तानियों रक्षा मंत्री का पहलगाम हमले पर साफ कहना है की हम कुछ नहीं जानते, हमारा इस घटना से कोई लेना देना नही है,भारत ने कोई कहानी गड़ी है हमे कुछ पता नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी एक बैठक बुलाई जिसमे भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते को निलंबित करने की मांग रखी,इसके साथ ही व्यापार,हवाई क्षेत्र,सीमाओं को भी बंद करने का एलान किया है लेकिन उसने सिंधु जल संधि को रोकने का प्रयास युद्ध होगा ये भी घोषणा की,उसने कहा की जल संधि बंद नहीं होनी चाहिए
