news24hourslatest

बिहार की खबर:ये हो सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार की खबर:ये हो सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब यह चर्चाएं जोरों शोरों पर है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा कौन संभालेगा बिहार की कमान,और चर्चा इस बात की भी है कि बिहार का जो अगला मुख्यमंत्री होगा वह भारतीय जनता पार्टी से ही होगा,हालांकि अभी तक जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता और नेता नीतीश कुमार के फैसले का जमकर विरोध कर रहे थे पार्टी के कार्यालय पर काफी तोड़फोड़ हुई थी,लेकिन इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी को बिहार का मुख्यमंत्री चुनना है क्योंकि नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति को छोड़कर केंद्र की तरफ अपना कदम बढ़ा लिया है,लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार के जाते-जाते बीजेपी अब अपना मुख्यमंत्री बिहार को देगी

कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री:

बिहार की सियासत शुरू से ही उथल-पुथल करने वाली सियासत है इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस मात्र 6 सीटों में सिमट गई थी नीतीश कुमार बिहार के नौवीं बार मुख्यमंत्री बने थे,उनका राजनीति में बहुत ही लंबा अनुभव रहा है लेकिन अभी चुनाव को 4 महीने बीते भी नहीं थे कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा की तरफ अपना कदम बढ़ा लिया,आपको बता दे की 16 मार्च को राज्यसभा के चुनाव होने हैं और उसी दिन नाम भी घोषित हो सकते हैं,लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा,किस समाज से बिहार का मुख्यमंत्री आएगा,कहा जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार की गद्दी संभालेगा,भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने राजनीतिक चाल से सबको आश्चर्यचकित कर देती है,इस बार भी उन्होंने बिहार के साथ ऐसा ही किया अब ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा के ऐसे तीन नेता है जिनमें से कोई एक बिहार के मुख्यमंत्री बन सकता है,तो आईए जानते हैं इन तीन नेताओं के नाम
1-सम्राट चौधरी:सम्राट चौधरी बीजेपी के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं,और बीजेपी के तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरों में एक इनका भी नाम है,आपको बता दे की सम्राट चौधरी की राजनीति 1990 में शुरू हुई थी,सम्राट चौधरी राबड़ी देवी और सीताराम मांझी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं,2014 में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था,कोइरी/कुशवाहा समाज में सम्राट चौधरी की अच्छी खासी पकड़ है,वे बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, आपको बता दे की सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हराने के लिए काफी प्रयास किया था
2-नित्यानंद राय:नित्यानंद राय ने लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के आलोक मेहता को हराया था, नित्यानंद राय विधायक भी रह चुके हैं लेकिन वर्तमान में वे संसद के रूप में राजनीति में सक्रिय है,ऐसा कहा जा रहा है कि अमित शाह के काफी करीबी है नित्यानंद राय और अमित शाह ने अपने भाषण में यह भी कहा था कि नित्यानंद राय को एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, आपको बता दे कि नित्यानंद राय बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं,वर्तमान में केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं,नित्यानंद राय का यादव वोट बैंक बहुत मजबूत है,इसलिए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा सकता है
3-डॉ दिलीप जायसवाल:डॉ दिलीप जायसवाल का भी नाम शामिल है बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रेस में, आपको बता दे कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल वर्तमान में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष है,नीतीश कुमार की सरकार में उन्होंने मंत्री पद भी संभाला है,आपको बता दे की जायसवाल अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं और सीमांचल जैसे क्षेत्र में डॉक्टर दिलीप जायसवाल की काफी अच्छी पकड़ है,इसलिए दिलीप जायसवाल को भी मुख्यमंत्री के तौर पर भारतीय जनता पार्टी देख रही है

बिहार में एनडीए गठबंधन का रूप बदल जाएगा:

आपको बता दे कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद ही बिहार में एनडीए गठबंधन का रूप पूरी तरीके से बदल चुका होगा,लेकिन यह पता चलेगा 16 मार्च के बाद ही,बिहार में 2025 के हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी जीत हासिल की थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाया था और आपको बता दे कि नीतीश कुमार यह नौवी बार मुख्यमंत्री बने थे बिहार के नीतीश कुमार का वोट बैंक बहुत अच्छा खासा है,इसलिए भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, अब देखना है कि बीजेपी का जो जाती कार्ड है उसमें से अब किस समाज का व्यक्ति बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा, जहां तक उम्मीद लगाई जा रही है कि पिछले समाज के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री बनायेगी भारतीय जनता पार्टी

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version