news24hourslatest

सॉस कैसे निखारता है स्वाद

सॉस कैसे निखारता है स्वाद

अक्सर भारतीय भोजन में अगर चटनी ना हो तो स्वाद फीका पड़ जाता है,आप किसी भी ठेले पर चले जाइए कुछ भी खाइये चटनी अनिवार्य है चाहे वह मीठी होती हो,तीखी हो,चटनी आपके स्वाद को और निखारता है लेकिन हम अब सॉस का प्रयोग करने लगे हैं जो हम बाहर से खरीदते हैं और फिर खाते हैं,तो आईए जानते हैं अलग-अलग सॉस के बारे में जो आपके स्वाद को और निखारता है
1-चॉकलेट सॉस:डार्क चॉकलेट को पहले से ही फ्रिज से निकाल कर उसे नार्मल टेंपरेचर पर रख ले अब आप सॉसपेन में थोड़ी सी क्रीम डालें,उसके बाद धीमी आंच पर दो-तीन मिनट पकाएं उसके बाद गैस को बंद कर दे, अब डार्क चॉकलेट और बटर उसी पैन में डाले,उसके बाद उसे मिलाकर पेस्ट बनाएं,अब इस चॉकलेट सॉस को फ्रिज में स्टोर करें और इसका स्वाद का आनंद ले
2-पिज़्ज़ा सॉस:पिज़्ज़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को धोकर चाकू की मदद से क्रॉस का निशान बनाएं और उसे उबालते हुए पानी में डालें,अब जब टमाटर उबल जाए तो उसका छिलका निकाले और उसे ठंडा होने दे और जब ठंडा हो जाए तो उसे ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना ले,अब आप पैन में ओलिव ऑयल गर्म करें उसमें बारीक कटी हुई लहसुन और बारीक कटी हुई प्याज को भून ले,अब पैन में टमाटर का पेस्ट डालें, ऑर्गेनो डालें,चिल्ली फ्लेक्स डालें टोमेटो केचप डालें, मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरीके से मिले और उसके बाद उसे मध्यम आंच पर दो या तीन मिनट के लिए पकाए उसके बाद इसमें चीनी डालकर मिलाएं और दो-तीन मिनट और पकाए अब पिज़्ज़ा सॉस आपका बनकर तैयार हो गया इसे ठंडा करें उसके बाद इसे फ्रीज में रखकर इस्तेमाल करें
3-चिली गार्लिक सॉस:चिली गार्लिक सॉस बनाने के लिए सबसे पहले आप कश्मीरी लाल मिर्च को गर्म पानी में डालकर आधे घंटे के लिए ढक कर छोड़ दें,इसके बाद मिर्च को पानी से निकले और लहसुन,चीनी,नमक और विनेगर के साथ ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें,अब इस पेस्ट में तिल का तेल डालें और अच्छी तरीके से मिले यह तैयार हो गया,आपका चिल्ली गार्लिक सॉस जिसे आप फ्रिज में रखकर स्टोर कर सकते हैं और लंबे अवधि तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version