
अंकुरित मूंग लाएगी चेहरे पर चमक
कोई भी इंसान अपने चेहरे की चमक को हमेशा बरकरार रखना चाहता है,एक आयु के बाद चेहरे की चमक जाने लगती है लेकिन उससे कुछ लोग घबरा जाते हैं और तरह-तरह के केमिकल्स चेहरे पर लगाते हैं ताकि उनका चेहरा नौजवान दिखे लेकिन इसी केमिकल के वजह से चेहरा खराब हो जाता है लोग अपने चेहरे और बाल का इतना ख्याल रखते हैं कि हजारों हजार रुपए हर महीने खर्च करते हैं,अपने चेहरे और बालों पर तरह-तरह के एडवर्टाइजमेंट देखने को मिलते हैं और लोग उन पर भरोसा करके इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं लेकिन लोग पैसा खर्च करना जानते हैं लेकिन अपने रसोई में जो सामग्री पड़ी है उसे अपने चेहरे की चमक नहीं बढ़ा सकते हैं क्योंकि वह सस्ता होता है और आजकल के लोगों को महंगी चीज पसंद है
आईए जानते हैं अंकुरित मूंग के फायदे:
अंकुरित मूंग में प्रोटीन,फाइबर और कई तरह के मल्टी न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है,जो हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, अंकुरित मूंग केवल आपके शरीर के लिए नहीं आपकी चेहरे की चमक के लिए बहुत उपयोगी है,अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और साफ रखना चाहते हैं तो आपको अपने ब्लड सर्कुलेशन को सही रखना होगा और वह ब्लड सर्कुलेशन सही होगा अंकुरित मूंग से,जब आप अंकुरित मूंग को कहते हैं तो यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और आपका ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करता है,अंकुरित मूंग में जो प्रोटीन पाया जाता है वह आपके शरीर के त्वचा के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है,अंकुरित मूंग में विटामिन सी विटामिन ए मिनिरल एंजाइम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर के फ्री रेडिकल्स को भी रोकता है और यही नहीं अंकुरित मूंग खाने से आपके पेट की समस्या भी दूर होती है अगर आपको कब्ज एसिडिटी की शिकायत है तो आप अंकुरित मूंग को खाना शुरू कर दें