news24hourslatest

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना:

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना:

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि जो भी अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र हैं उनको सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ताकि वे अपने शिक्षा को और शशक्त कर सकें

 

इस योजना का कौन-कौन भागी हो सकता है:

अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए है, आपको बता दें कि अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी यह जातियां आती हैं, आपको बता दें कि छात्रों की पिछली कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए (कक्षा एक के छात्रों को छोड़कर)

 

 योजना के तहत जो वित्तीय सहायता मिलेगी:.

इस योजना के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति, प्रवेश शुल्क शिक्षण शुल्क और भरण पोषण भत्ता जैसे छात्रावास शुल्क यह सब प्रदान किया जाएगा निशुल्क

 

 

 किन-किन परिवार के बच्चों को इनका लाभ मिल सकता है:

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए जो प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना है उनका लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लख रुपए से अधिक नहीं है, आपको बता दें कि अगर इस योजना से छात्र जुड़े हैं तो उनको अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए

 

आवेदन की प्रक्रिया:

छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल( NSP) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, और आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र,शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी आवेदन पत्र के साथ जमा करने होंगे

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

http://News24hourslatest.in

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version