
ऐसे होगा रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म
आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध तो चल ही रहा है लेकिन इसका असर अन्य देशों पर भी पड़ रहा है,अबू धाबी में पहली बार अमेरिका,रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि एक मंच पर आएंगे,यूक्रेन युद्ध के चार साल के दौरान यह पहली बार होगा जब शांति समझौते के लिए अमेरिका,रूस,यूक्रेन के अधिकारी एक मंच पर उपस्थित होंगे और युद्ध विराम को लेकर अपनी बात रखेंगे इस बैठक में और यह बैठक अबू धाबी में होने वाली है, आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों से मुलाकात भी की,मुलाकात में रूस और यूक्रेन के युद्ध पर भी चर्चा हुई
ऐसे खत्म होगा रूस और यूक्रेन का युद्ध:
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को समाप्त होने के लिए वार्ता होने वाली है जो कि अबू धाबी में होगी जिसमें रूस यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधि एक मंच पर देखेंगे आपको बता दे की रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका मिडिल ईस्ट दूट स्टीव विटकॉफ,ट्रंप के दमाद जैरेड कुशनर और फेडरल एक्विजिशन सर्विस कमिश्नर जोश के साथ लगभग चार से पांच घंटे तक वार्तालाप की, आपको बता दे कि इस मुलाकात में पुतिन के सहयोगी और इन्वेस्टमेंट दूत किरील ने भी हिस्सा लिया
कैसे संभव होगी शांति:
आपको बता दे की यूक्रेन और रूस के बीच जो युद्ध चल रहा है उसके शांति के लिए एक बैठक होने वाली है जो कि अबू धाबी में होगी जिसमें अमेरिका,रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि एक मंच पर दिखेंगे,आपको बता दे की रूसी राष्ट्रपति पुतिन के एक सहयोगी हैं जिनका नाम उशाकोव है उन्होंने कहा है कि मास्को और किव की शांति तभी संभव है जब क्षेत्रीय मुद्दे को हल किया जाए यूक्रेन के संकट को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है,आपको बता दे कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत के बीच जो बातचीत हुई वह बहुत ही अहम हुई है इसको हर मायने में बहुत ही उपयोगी माना जा रहा है क्योंकि इसी बातचीत से शांति का हल निकल सकता है,इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य रूस और यूक्रेन के युद्ध पर था कि कैसे इसे समाप्त किया जाए
यूक्रेन ने पांच उप रक्षा मंत्रियों को हटाया:
आपको बता दे कि यूक्रेन ने अपने पांच उप रक्षा मंत्रियों को हटा दिया है,रक्षा मंत्री मीखाइलो ने ये जानकारी टेलीग्राम पर दी,उनका कहना है कि यह जो फेर बदल हो रहा है इससे यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ोतरी मिलेगी और जो भी उसके दुश्मन है और उसकी अर्थव्यवस्था के खिलाफ ऐसिमट्रिक और साइबर हमलो को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है,उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में नए सदस्य शामिल होने वाले हैं और इन्हें ही मध्य महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी संभालने के लिए,सोचिए 4 साल के युद्ध को समाप्त करने का प्रयास हो रहा है
जेलेस्की ने यूरोप के बारे में क्या कहा:
आपको बता दे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेस्की ने यूरोपीय संघ सहयोगियों पर हमला किया है, उन्होंने कहा है कि रूस के 4 साल पहले किए गए आक्रमण के प्रति यूरोप की जो प्रतिक्रिया है वह बेहद ढीली है और पर्याप्त नहीं है और आपको बता दे कि यह बात जेलेस्की ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कही उन्होंने आगे यह भी कहा कि अमेरिका की शांति के पहले यूक्रेन को रूस के ऊपर निर्भर कर दिया गया है,उन्होंने कहा कि यूरोप फिलहाल खुद पर काबू नहीं कर पा रहा है,भटका हुआ दिख रहा है यूरोप
कई विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में एक अस्थाई युद्ध विराम हो सकता है लेकिन वह भी कब होगा जब परिस्थितियों अनुकूल रहेगी तब,लेकिन आपको बता दे कि इसका मतलब यह नहीं की युद्ध समाप्त होने के कगार पर है,हां 2026 में कुछ कम होने की संभावना है, और आपको यह भी बता दे की एक सर्वे के अनुसार यह पता चला है कि यूक्रेन के लोग यह नहीं मानते हैं कि जो बातचीत हो रही है उससे कोई शांति का हल निकलेगा, आपको बता दे कि दोनों पक्षों की मांग अलग-अलग है एक तरफ रूस है जो कुछ क्षेत्रों पर नियंत्रण रखना चाहता है तो दूसरी तरफ यूक्रेन है जो अपनी संप्रभुता और अपनी सीमाओं की रक्षा करना चाहता है,ऐसे में दोनों देश जिन्होंने अपनी अपनी शर्तें रखी हैं,उससे यह लगता है कि युद्ध इतनी जल्दी समाप्त होने वाला नहीं है, आपको बता दे कि यह युद्ध पिछले 4 सालों से चल रहा है,और इसी युद्ध को समाप्त करने के लिए अबू धाबी में अमेरिका,यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल एक साथ एक मंच पर उपस्थित होंगे जहां युद्ध विराम की बातें हो सकती हैं,अब आगे देखते हैं कि क्या निष्कर्ष निकलता है
