क्या केशव प्रसाद संभालेंगे यूपी?
जैसा कि सबको पता है कि बीजेपी अब कुछ ही दिनों में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करने वाली है, ऐसे में वह पहले यूपी के बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान करेगी, ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दो सप्ताह में यूपी को उनका भाजपा अध्यक्ष मिल जाएगा, ऐसे में चर्चा यही हो रही है कि कौन होगा अगला यूपी का बीजेपी अध्यक्ष
कौन होगा यूपी का बीजेपी अध्यक्ष:
भाजपा अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में लग गई है लेकिन इससे पहले उसे यूपी का अध्यक्ष चुनाव होगा, विलंब का कारण है बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव,बीजेपी का पूरा फोकस बिहार के विधानसभा चुनाव में है इसलिए थोड़ा विलंब हो रहा है अध्यक्ष को चुनने में, हालांकि यूपी में बीजेपी के 6 नाम ऐसे हैं जो अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कौन होगा प्रदेश अध्यक्ष
2027 पर फोकस होगा बीजेपी का :
आपको बता दे की 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर बीजेपी अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं, और ऐसा माना जा रहा है कि 2027 के चुनाव को देखते हुए ही यूपी में बीजेपी का अध्यक्ष चुना जाएगा, क्योंकि 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था, और बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है चुनाव को लेकर
6 नाम है प्रदेश अध्यक्ष मे सबसे आगे:
आपको बता दे की भाजपा ने जो यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू की है उनमें छह नाम शीर्ष पर हैं, जिसमें दो ब्राह्मण हैं, दो पिछड़े समुदाय से आते हैं, दो दलित समुदाय से आते हैं, बीजेपी ने जो दो ब्राह्मणों के नाम चयनित किए हैं उनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा है और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, और जो दो OBC समुदाय से आते हैं उनमें एक वर्तमान मंत्री धर्मपाल सिंह है और राज्य मंत्री बीएल वर्मा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में जो नाम जोरो शोरो पर चल रहा है वह है उत्तर प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में लगी थी लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि पिछड़े वर्ग की मांग तेज हो चुकी है,अभी देखना दिलचस्प होगा कि देश के सबसे बड़े सुबे को बीजेपी किसके हाथों सौपती है
कौन हो सकता है बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष:
आपको बता दें कि बीजेपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने से पहले यूपी का प्रदेश अध्यक्ष भी चुनना है, हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तीन नाम सबसे आगे हैं, उनमें पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दूसरा है कैबिनेट मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, और कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बीजेपी के जो वर्तमान अध्यक्ष हैं जेपी नड्डा साहब है उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जेपी नड्डा 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था,बताया ऐसा जा रहा है कि 2026 में आने वाले विधानसभा चुनाव में या फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष की भूमिका अहम रहेगी क्योंकि 2024 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को झटका मिला था, और अब पार्टी ने संकेत दिए हैं कि भाजपा अध्यक्ष का चुनाव अब टाला नहीं जाएगा, लिहाजा संगठन अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि बीजेपी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मजबूत से मजबूत मिले,कुछ ही महीनोे मे बिहार मे विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे मे बीजेपी चाहती है की जल्द से जल्द वो अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ले ताकि इसका असर बिहार के विधानसभा चुनाव पर भी पड़े
कौन होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और कौन होगा बीजेपी का उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष,जनता की निगाहें इस पर टिकी हुई है कि बीजेपी किस जाति का अध्यक्ष चुनेगी, हालांकि उत्तर प्रदेश में तो यह चर्चाएं तेज हो रही हैं कि बीजेपी इस बार पिछड़े समुदाय को आगे करना चाहती है और ब्राह्मण को पीछे, क्या यह समीकरण आने वाले उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रभाव डालेगा? क्या यह समीकरण 2019 के लोकसभा चुनाव पर प्रभाव डालेगा? या फिर यह समीकरण कुछ महीनो में होने वाले बिहार में विधानसभा चुनाव पर असर डालेगा जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
