news24hourslatest

क्या मारे गए आतंकियों का संबंध पहलगाम से था?

क्या मारे गए आतंकियों का संबंध पहलगाम से था?

क्या मारे गए आतंकियों का संबंध पहलगाम से था?

एक तरफ विपक्ष हमलावर है सत्ता पक्ष पर की पहलगाम हमले पर बहस क्यों नहीं करती भाजपा, उधर पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया, आपको बता दे की हाशिम मूसा पर 20 लाख का इनाम था और बड़ी मात्रा में उस पर हथियार मिले थे,हाशिम मूसा पाकिस्तान सेना का पूर्व अफसर भी रहा है,

 

पहलगाम हमला: 22 अप्रैल को श्रीनगर के पहलगाम के बैसरन इलाके में 25 पर्यटकों को आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर गोली मारी, आपको बता दे कि इस हमले में आतंकियों का निशाना केवल पुरुष ही था, पत्नीयों के सामने, मां के सामने,बच्चों के सामने उनके पति, पुत्र, की हत्या आतंकवादियों में निर्मम तरीके से,आपको बता दे की संसद के मानसून सत्र पर विपक्ष ने यह हंगामा खड़ा किया था कि पहलगाम पर सत्ता पक्ष बहस करना नहीं चाहता, उधर बीजेपी का कहना था कि वह पहलगाम हमले पर हर बहस के लिए तैयार है, इसी बीच यह भी खबर आई की श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क में सुरक्षा बलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया, इनमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ सुलेमानी उर्फ हाशिम मूसा मारा गया जिसके उपर 20 लाख का इनाम भी था और उसके पास से बहुत बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले,साथ ही उसके दो आतंकी दोस्त भी मारे गए

 

कौन है यह हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान:

श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा और सुलेमान मारा गया और ऐसा कहा जा रहा है कि लश्करे तैबा में शामिल होने से पहले यह पाकिस्तान सेवा में स्पेशल स्ट्राइक ग्रुप में कमांडो था, ऐसा कहा जा रहा है कि पहलगाम हमले की पूरी संरचना इसने की थी, पाकिस्तान पर एक बार फिर सवाल उठा कि पाकिस्तान सेवा में शामिल होने वाला एक आतंकवादी निकला, सुलेमान के पास से M4 कार्बाइन,दो एसॉल्ट राइफल,17 राइफल ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद मिले, आपको बता दे कि एनआईए ने आतंकवादियों को पनाह देने वाले दो मददगारों को भी पकड़ लिया है जो हासिम मूसा और उनके साथियों को हर पल की खबर देते थे

 

 

 कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन:

शनिवार की शाम से ही ऑपरेशन शुरू हो गया था, अधिकारियों का कहना है की सुरक्षा बलों ने उनके सभी ठिकानों की घेराबंदी कर दी ताकि वह भाग ना सके, जैसे ही रात हुई सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकानों की ओर बढ़ते गए और सोमवार करीब 2:00 बजे आतंकवादियों ने अपने अल्ट्रासेट को फिर खोल कर सीमा पर संपर्क करने का प्रयास किया सुरक्षा वालों ने उनकी लोकेशन को ट्रेस कर लिया था ताकि उनकी गतिविधियों का पता चल सके और जब तक यह कुछ पता लगाने में कामयाब रहते हैं सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को घेर लिया और उनको मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि यह लश्कर के आतंक की अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो उपकरणों का उपयोग पिछले 8-9 सालों से कर रहे हैं और यह उपकरण चीन का बना हुआ है

 

ऑपरेशन अभी भी जारी है:

बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ आतंकवादियों को पकड़ा जाना बाकी है जिसके लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है, अधिकारियों का कहना है अभी और भी आतंकवादी पकड़े जा सकते हैं

 

 क्या कहना है कश्मीर के आईजीपी वी के बिरदी का:

कश्मीर के आईजीपी वी के विरदी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मारे गए आतंकवादियों का संबंध पहलगाम के आतंकवादियों से है या नहीं, उन्होंने कहा है कि उनके पास से हथियार बरामद हुए हैं जिन्हे कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी इन आतंकवादियों की पहचान पहलगाम से नहीं हुई है फिलहाल ऑपरेशन अभी जारी है इस काम के लिए की मारे गये आतंकवादियों का संबंध पहलगाम मामले के आतंकियों से है या नहीं

 

 

फिलहाल अभी ऑपरेशन जारी है कि मारे गए आतंकवादी पहलगाम हमले के आतंकवादियों हैं या नहीं, एक तरफ विपक्ष जो बीजेपी से पहलगाम हमले पर बहस करने के लिए हमलावर है वहीं बीजेपी का कहना है कि वह पहलगाम हमले के बहस के लिए पीछे नहीं हटेगी, अब देखना आगे है कि मारे गए आतंकवादियों का संबंध पैगाम के हमले से है या नहीं, हर लेटेस्ट खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल

 

Delhi News:उपराष्ट्रपति का इस्तीफा दिया या लिया गया है?

Bihar News :आखिर बिहार अब तक तरक्की क्यों नहीं कर पाया?

India News:पहले मस्क आये और अब ट्रम्प आएंगे भारत

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version