क्या राहुल गांधी जनता को चुनाव आयोग समझ रहे हैं?Vote Chori

चुनाव आयोग पर धांधली का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सारी पार्टियां बिहार में उतर चुकी हैं,राहुल गांधी के आक्रामक तेवर देखने को मिल रहे हैं,SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग को बिहार में घेरा गया है,INDI महागठबंधन के नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिली भगत से केंद्र में सरकार बनी है अन्यथा बीजेपी की सरकार नहीं बनती,वैसे भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कह दिया है कि मोदी मात्र 25 वोट से प्रधानमंत्री बने हैं अगर फर्जीवाड़ा ना होता तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं होतेhttp://news24hourslatest.in
क्या चुनाव आयोग की बात मानेंगे राहुल गांधी:
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप राहुल गांधी ने लगाए हैं,पिछले कई दिनों से लगातार फर्जी वोट, वोट चोरी जैसे संगीन आरोप चुनाव आयोग पर लगे हैं,चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर अपनी बात कही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कहना है कि जो भी आरोप चुनाव आयोग पर लग रहे हैं सब निराधार हैं, इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है,विपक्ष की बात पर आक्रामक होते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर राहुल गांधी को जांच करानी है तो हलफनामा लिख कर दें क्योंकि समस्या बहुत गंभीर है ऐसे जांच चुनाव आयोग नहीं करेगा,राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी से कोई एफिडेविट चुनाव आयोग नहीं मांग रहा है और केवल मुझसे मांग रहा है,मैं कोई एफिडेविट नहीं दूंगा
ज्ञानेश कुमार:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “कानून के तहत हर राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन से ही होता है,तो फिर चुनाव आयोग उन्हीं राजनीतिक दलों में भेदभाव कैसे कर सकता है, चुनाव आयोग कभी किसी धांधली का सपोर्ट नहीं करता, चुनाव आयोग के मेंबर हमेशा पारदर्शी तरीके से अपना काम करते हैं, ऐसे में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना संविधान के खिलाफ है
कांग्रेस के नेताओं का क्या कहना है:
1-कांग्रेस के नेताओं का सीधा आरोप ज्ञानेश कुमार पर है,उनका कहना है कि ज्ञानेश कुमार जी आप मुख्य चुनाव आयुक्त हैं क्या आप मर्यादा भूल चुके हैं,आप संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा कर दिए हैं,चुनाव आयोग को निष्पक्षता के तौर पर माना जाता है,कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आपका प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ नहीं सिद्ध होता है क्योंकि आपके पास कोई जवाब नहीं है, महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर आपने कोई जवाब नहीं दिया,SIR पर इतनी तेजी क्यों दिख रही है चुनाव आयोग बिहार में इस पर कोई जवाब नहीं
2-एक ही पते पर इतने सारे मतदाता कैसे आ जा रहे हैं इसका भी चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं, आपसे जब वीडियो चुनाव का मांगा गया तो आप पीठ पीछे भाग गए यह कहके की महिलाओं की भी कुछ प्राइवेसी होती है,डिजिटल वीडियो मांगा गया उस पर भी चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया
3- कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अब चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है,कुतर्क करने की लंबी लिस्ट चुनाव आयोग के पास भले ही है,आरोपों में यह सिद्ध हो गया है कि चुनाव आयोग और भाजपा दोनों ने मिलकर चुनाव जीता है,एक मकान में 80 लोग कैसे रह सकते हैं इससे साफ-साफ पता चल रहा है कि वोटो की चोरी तो हुई है
4- अब यही खेल चुनाव आयोग बिहार में खेलने की कोशिश कर रहा है,चुनाव आयोग नए वोटरों को जोड़ रहा है और गैर तरीके से वह सारे वोट बीजेपी को चले जाएंगे और इसी तरह उनकी सरकार बनती है,लेकिन ब कांग्रेस पार्टी और उनके गठबंधन साथी ऐसा नहीं होने देंगे,वोट चोरी का हम पर्दाफाश करेंगे और बीजेपी के मुखौटे को जनता के सामने लाएंगे
दोस्तों क्या चुनाव आयोग पूरी तरह से आरोपो से घिर गया है या फिर विपक्ष और महागठबंधन झूठा आरोप लगा रहे हैं, यह तो समय बताएगा परंतु मेरा कहना यह है की जो जो आरोप राहुल गांधी ने लगाए हैं उन आरोपों का चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, ना कि इधर की उधर की बात करनी चाहिए,अगर जवाब नहीं देंगे तो यह सिद्ध हो जाएगा कि चुनाव आयोग धांधली कर रहा है,और एक बात अगर चुनाव आयोग आरोपो की जांच के लिए राहुल गांधी से हलफनामा की मांग कर रहा है तो राहुल गांधी को यह हलफनामा लिखकर दे देना चाहिए ताकि स्पष्ट और निष्पक्ष रूप से जांच प्रक्रिया शुरू हो अब आगे देखते हैं क्या होता है पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
