news24hourslatest

क्यों गए नितीश राज्यसभा

क्यों गए नितीश राज्यसभा

बिहार चुनाव को अभी कुछ ही महीने बीते हैं की फिर से बिहार में उथल-पुथल की राजनीति शुरू हो गई,बिहार के लोगों को इस बार अलग ही माहौल देखने को मिलना है क्योंकि नीतीश कुमार ने ऐसा पलटी मारा की सबके होश उड़ गए,बिहार के गाड़ी पर पिछले 20 सालों से राज कर रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा की तैयारी कर चुके हैं,जी हां दोस्तों नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देखकर राज्यसभा की ओर प्रस्थान कर चुके हैं,नीतीश कुमार के फैसले पर विपक्ष लगातार हमलावर है,आखिर ऐसा क्या कारण था कि नीतीश कुमार को राज्यसभा जाना पड़ा

आखिर क्यों गए नीतीश कुमार राज्यसभा:

आमतौर पर अगर कोई मंत्री या कोई नेता के खिलाफ असंतोष का माहौल है या फिर विधानसभा में वोे अपना बहुमत साबित नहीं कर पा रहा है तो राज्यसभा की नौबत आती है लेकिन नीतीश कुमार के मामले में सब उल्टा है बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने राज्यसभा को चुन लिया,और यही नहीं नीतीश कुमार के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड के नेता रामनाथ ठाकुर,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व शिवेश कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा ने भी नामांकन किया है,कुछ लोगों का कहना है कि 20 साल की राजनीति का अंत और नई राजनीति की शुरुआत होने वाली है,75 वर्ष के नीतीश कुमार अब राज्यसभा की कमान संभालेंगे,हालांकि हम सबको पता है कि बिहार में इस बार भारतीय जनता पार्टी की बंपर तरीके से जीत हुई थी,चुनाव के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने थे लेकिन मात्र 4 महीने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

विपक्ष क्या कह रहा है:

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सुनने के बाद विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है,विपक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक और सहयोगी दल को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया,अनुमान तो ये भी लगाई जा रही है कि अमित शाह अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री उसको बनाएंगे जिसकी पकड़ सारे जातियों पर हो,नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना और उनके बेटे का जनता दल यूनाइटेड में प्रवेश करना एक नया संकेत देता है,कुछ लोगों का कहना है कि नीतीश अपनी राजनीति अब अपने बेटे को सौपने वाले हैं इसलिए उन्होंने अब राज्यसभा चुनाव है

क्या नीतीश कुमार के बेटे संभालेंगे बिहार की कमान:

राजनीति से अब धीरे-धीरे दूरी बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में एंट्री कर दी है,75 वर्ष के नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य कारणों से भी राजनीति के प्रति असहज दिखाई पड़ते हैं,कुछ लोगों का यह अनुमान है कि नीतीश कुमार अब राजनीति से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं और अपने पीछे अपने बेटे को सक्रिय करना चाहते हैं, राजनीति में इसीलिए उन्होंने निशांत कुमार को राजनीति में एंट्री कर दी है,हो सकता है निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है,परिवारवाद के खिलाफ नीतीश कुमार शुरू से रहे हैं लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है आखिरकार नीतीश कुमार ने अपने बेटे को राजनीति का स्वाद चखा ही दिया,ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नीतीश कुमार के पास राजनीतिक ज्ञान जितना है उतना बहुत कम नेताओं के पास है,अभी तक वह भले ही परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं लेकिन जैसे-जैसे उन्हें लग रहा है कि अब वह राजनीति से दूर होंगे वैसे-वैसे वह अपने बेटे को राजनीति में सक्रिय करना चाहते हैं,अपनी कुर्सी त्याग कर नीतीश कुमार अपने बेटे को पद दिलाना चाहते हैं

क्या नीतीश के बेटे नीतीश जैसी राजनीति कर पाएंगे:

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि क्या नीतीश कुमार के जैसे उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति कर पाएंगे क्योंकि नीतीश कुमार अपने दम पर बिहार में जो राजनीति की है वैसा राजनीति करना सबके बस की बात नहीं है,नीतीश कुमार का वोट बैंक बहुत मजबूत है, नीतीश कुमार के वोट बैंक में कोयरी,कुर्मी,अति पिछड़ा पिछड़ा,दलित,महादलित,महिलाएं सब आता है,इतना मजबूत वोट बैंक इकट्ठा करके रखना सबके बस की बात नहीं है,और रही बात राज्यसभा जाने की तो नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनका वोट बैंक कम हो सकता है,बात करें भाजपा की तो भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के वोट बैंक को साधने में लग गई है, भाजपा का सोचना है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे तो उनके वोट बैंक को कैसे आकर्षित करना है इस पर भाजपा पूर्ण रूप से काम करना शुरू करेगी,वैसे भी भाजपा इस बार बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है लेकिन नीतीश कुमार के न रहने से भारतीय जनता पार्टी को बहुत नुकसान हो सकता है अब देखते हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा या बिहार की राजनीति अब किसी और जाएगी

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version