news24hourslatest

गाय,गौशाला,दुर्गन्ध के बिच उलझ रही है उत्तर प्रदेश की राजनीती,जानिए पूरा मामला

गाय,गौशाला,दुर्गन्ध के बिच उलझ रही है उत्तर प्रदेश की राजनीती,जानिए पूरा मामला
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का राणा सांगा का बयान पर विवाद अभी थमा ही नहीं था कि अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ऐसा बयान सामने आया, जिसको लेकर भाजपा सपा पर हमलावर हो गयी है

अखिलेश यादव के बयान पर हंगमा
अखिलेश यादव कन्नौज के दौरे पर गए थे,इस बिच उन्होंने दुर्गन्ध और सुगंध का अंतर बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और बोला की भाजपा दुर्गंध पसंद करती है, इसलिए गौशाला बना रही है. हम सुगंध पसंद करते हैं, इसलिए इत्र पार्क बना रहे हैं. अखिलेश के इस बयांन पर जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी बयान सामने आया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, किसान, ख़ासकर ग्वाल के बेटे को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है. कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने लिखा था कि किसान के बेटे को अगर गोबर से दुर्गंध आने लगे तो अकाल तय है. सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को भी गोबर से दुर्गंध आ रही है, उनकी पार्टी का समाप्त वादी में तब्दील होना तय है,ऐसा अक्सर देखा गया है जब कभी किसी पार्टी का नेता अगर कुछ गलत टिप्पड़ी कर दे तो उस पार्टी के मुखिया उस विवाद को समाप्त करने के लिए कोई और बयांन देते है जैसा की अखिलेश यादव ने भी किया

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version