तहव्वुर राणा तो भारत आ गया,अब किसकी बारी?

26 /11 2008 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से तकरीबन 17 साल बाद 10 अप्रैल को एक विशेष विमान द्वारा भारत लाया गया, वह NIA की कस्टडी में है और उससे पूछताछ लगातार जारी है, इस आतंकी के गिरफ्तार होने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का पर्दाफाश हो चुका है ,पाकिस्तानी तहव्वुर राणा से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन इन सब आतंकियों को पनाह पाकिस्तानी ही देता है, तहव्वुर राणा का पाकिस्तान से 26 /11 का क्या कनेक्शन है और किन किन आतंकवादियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था,सबका पर्दा फाश होगा.
आतंकवादियों का भारत कनेक्शन
हाफिज सईद ,दाऊद इब्राहिम ,मसूद अजहर जैसे खूंखार आतंकवादी जिनकी भारत को तलाश है वह अभी भी पाकिस्तान सरकार की सरपरस्ती में बैठे हुए है , पाकिस्तान ने उनको शै दिया है इसीलिए वो हमेशा बचते रहते है,
26 /11 के हमले के बाद जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी अजमल कसाब को 2012 में फांसी दे दी गई थी, कसाब को पुणे के यरवडा जेल में ही दफनाया गया था ,बताया जाता है कि जब 10 आतंकी समुद्री रास्ते पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे इसी दौरान हाफिज सईद और जाकिर रहमान लखवी कंट्रोल रूम से इन आतंकी को वीडियो के माध्यम से निर्देश दे रहा था, हमले में पूर्ण रूप से पाकिस्तान का पूरा हाथ था,
1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट, इसमें अलग-अलग 12 धमाके हुए जिसमें करीब ढाई सौ से 300 लोगों की जानी गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए, के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम जो पाकिस्तान में छिप कर बैठा हुआ है,भारत को उसकी भी तलाश है,बता दें कि दाऊद इब्राहिम को भी अमेरिका ने आतंकी घोषित कर रखा है, हमले के बाद वह भारत छोड़कर दुबई भाग गया,भारत की खुफिया एजेंसी दाऊद के कई ठिकानों तक भी पहुंच चुकी है जिन्हें वह दुनिया भर से छुपाता रहा है, एजेंसियों का कहना है कि दाऊद पाकिस्तान में रह कर अपना काला कारोबार चल रहा है
मुंबई हमलों की एक और सबसे बड़ी कड़ी है हाफिज सईद जो आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का चीफ है, बताया जाता है कि हाफिज शहीद ने ही आतंकियों को मोटिवेट किया और और हमले का पूरा प्लान इसी ने बनाया, हाफिज सईद 26/11 हमले का भी मास्टरमाइंड है, पुलवामा अटैक का भी मास्टरमाइंड है , बता दे की लश्कर – ए – तैयबा आतंकी संगठन पर एक करोड़ का इनाम अमेरिका ने रखा है,खास बात यह है कि पाकिस्तान हाफिज सईद को आतंकवादी नहीं मानता,
1998 में कंधार विमान हाईजैक ,जम्मू कश्मीर के विधानसभा में हमला, 2001 में देश की संसद पर हमला इन सब के पीछे एक और आतंकी संगठन जैश- ए मोहम्मद का संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का हाथ था, भारत में हुए कई आतंकी हमले में मसूद अजहर का नाम आता है इसी वजह से भारत के अलावा उन सुरक्षा परिषद में भी मसूद अजहर को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया हुआ है
http://news24hourslatest.in
बता दे की गृह मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर UAPA(unlawful avtivityc prevention act) के तहत मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट भी डाल रखी है.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मसूद अजहर का है,वह 2001 संसद हमले, 2016 में पठानकोट एयरबेस हमले और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है. अजहर को 1994 में श्रीनगर में हमले की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था. लेकिन 1999 में कंधार प्लेन हाइजैक के वक्त उसे छोड़ना पड़ा था
इस लिस्ट में दूसरा नाम है हाफिज सईद का जो लश्कर ए तैयबा का चीफ है,जो मुंबई हमलों का भी मास्टरमाइंड है,अमेरिका ने हाफिज सईद पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है