नीतीश ने अपने तरकश से छोड़े तीन बाण:Bihar Vidhansabha Chunav

बिहार में कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सारी पार्टियों की चाय अब खौलने लगी है, जिसकी चुस्की हर नेता ले रहे हैं, हर पार्टी के बड़े नेता अलग-अलग योजनाओं से जनता का मन और मत दोनों जीतने में लगे हैं, ऐसे में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने तरकश से तीन बार छोड़े हैं जो सीधा जाकर विपक्ष को लगा हैं लेकिन विपक्ष का कहना है कि नीतीश ऐसे बाण छोड़ते रहते हैं,कांग्रेस को इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगाhttp://news24hourslatest.in
बिहार विधानसभा चुनाव: संभवतः 2025 के अंत में अक्टूबर या नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो सकते हैं, ऐसे में वक्त कम बचा है सारी पार्टियां कोई ना कोई राजनीतिक दाव खेलने में लगी है,एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है और जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग योजनाएं लाने की बात कर रही हैं, जाहिर सी बात है कि इस बार का विधानसभा चुनाव बिहार का बहुत अहम और खास होने वाला है क्योंकि मैदान में सभी पार्टियों दावा यह कर रही है कि उनकी सरकार बनने वाली है, हालांकि हर चुनाव में सभी पार्टियां यही दावा करती हैं लेकिन इस बार का चुनाव बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि जन सुराज पार्टी भी मैदान में पूर्ण रूप से उतर चुकी है,वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार पर खूब बरस रहे हैं और नई-नई योजनाएं जनता के बीच ला रहे हैं
आईए जानते हैं प्रशांत किशोर ने क्या कहा:
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि वह बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे,उन्होंने जनता से यह भी वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पहले काम होगा कि दारू पर जो प्रतिबंध है उसे हटाया जाएगा, दूसरा काम पलायन को रोकने का,तीसरा काम है बिहार के युवाओं को रोजगार देना,चौथा काम है बिहार में फैक्ट्री लगाना ताकि बिहार के युवा बाहर ना जा सके और पांचवा काम यह है शिक्षा को और मजबूत बनाना
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने क्या कहा:
लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 20 महीना में 20 योजनाएं निकालेंगे,जैसे 65% आरक्षण लागू करेंगे, नौकरी व रोजगार दिलाएंगे, युवा आयोग बनाएंगे, निशुल्क परीक्षा फॉर्म भर आएंगे, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, माय बहन योजना के तहत ढाई हजार रुपए महीना महिलाओं को देंगे, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाएंगे जैसे और भी कई योजनाएं हैं
जानते हैं नीतीश कुमार ने कौन सा दाव खेला है:
नीतीश कुमार ने अपने तरकश से तीन बाण छोड़े हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि यह तीनों बाण विपक्ष पर जाकर लगेंगे और जनता को इसका फायदा मिलेगा यानी वह तीन ऐसी योजनाएं लाएंगे हैं जिससे बिहार की जनता को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा
1-पेंशन राशि बढ़ाना:
नीतीश कुमार ने सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाने का निर्देश दिया है, आपको बता दे की सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले ₹400 दिए जाते थे जिसे बढ़ा कर सरकार ने 1100 कर दिया है,और कहा जा रहा है कि इसका लाभ एक करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा
2- मुफ्त बिजली देना:
नीतीश कुमार का दूसरा सबसे बड़ा दाव है 125 यूनिट तक फ्री बिजली देना, हालांकि नीतीश कुमार पहले ये भी कह चुके थे कि मैं बिहार को मुक्त बिजली नहीं दे सकता,लेकिन ये चुनाव है इलाहाबाद टूटते और बनते हैं, सरकार बनाने के लिए जनता को लोक लुभावन वादे देकर गद्दी पर बैठना चाहते है, तो इस बार नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया है
3- रोजगार के अवसर पैदा करना:
तीसरा नीतीश कुमार का दावा है कि बिहार के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी देना ताकि वह बिहार छोड़कर कहीं ना जा सके
अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव संभवतः होंगे,नितीश कुमार एनडीए की तरफ से, तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से, प्रशांत किशोर जन सुराज की तरफ से, यह तीन नाम है जो बिहार में सबसे चर्चा का विषय बने है क्योंकि सबसे बड़े नेता अपने पार्टी के यही है, तीनों ने सरकार बनने पर क्या-क्या योजनाएं लागू होगी इसका फैसला कर लिया है और जनता के बीच में रख दिया है, अब हमें यह देखना है कि नीतीश कुमार जो कभी लालू के साथ मिलकर बिहार मे सरकार बनाकर मुख्यमंत्री के पद पर विराजित थे और 2020 से एनडीए का दामन थाम के बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन है तो क्या इन्हें जानता बरकरार रखेगी या फिर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को इस बार मौका देगी हालांकि इंडिया गठबंधन की तरफ से कोई ऐसा बयान अभी तक नहीं आया है कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे लेकिन उनकी पार्टी ये तय कर चुकी है कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को बिहार की जनता गद्दी पर बैठाती है या नहीं, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
