news24hourslatest

पहलगाम हमला,कब तक होते रहेंगे हमले?

पहलगाम हमला,कब तक होते रहेंगे हमले?

पहलगाम हमला,कब तक होते रहेंगे हमले?

पहलगाम हमला,कब तक होते रहेंगे हमले?

पहलगाम से लगभग 5 km  दूर बेसरन में हमले के बाद पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है,पीएम मोदी ने कहा है की कोई बक्शा नही जायेग,लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून और न्याय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है की मोदी को विदेश से शोक संवेदना करने का क्या फायदा,कश्मीर के साथ जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ,स्वामी ने यहां तक कह डाला की गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिएhttp://news24hourslatest.in

मोदी सरकार के इस कड़े फैसले से पाकिस्तान ने भी अपना रुख बदल दिया है,पाकिस्तान ने भी आनन फानन में हाई मीटिंग बुलाई है, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार देर रात कहा है कि पाकिस्तान का शीर्ष नागरिक भारत के कदमों पर उचित प्रतिक्रिया तैयार करने के लिए गुरुवार को बैठक करेगा

सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करने वाले झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ये कहा था की अगर गृह युद्ध हुआ तो इसके जिम्मेदार भारत के मुख्य न्यायाधीश होंगे,अभी दुबे का ये बयान थमा भी नही था की फिर एक बार निशिकांत दुबे ने पहलगाम हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली,दुबे ने कहा है की अनुच्छेद 26से 29 तक को खत्म कर देना चाहिए,(अनुच्छेद 26 से लेकर 29 कहता है की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों की गारंटी देते हैं। अनुच्छेद 26 धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, जिसमें संस्थाओं की स्थापना, मामलों का प्रबंधन और संपत्ति का प्रशासन शामिल है),निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट किया है की,”देश का बँटवारा जब हिंदू व मुसलमान के नाम पर हो गया तो केवल वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यक के नाम पर मुसलमानों को ज़्यादा अधिकार देकर हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने वालों को आज पहलगाम की घटना पर बताना चाहिए कि आज की हत्या धर्म के आधार पर की गई या नहीं? लानत है सेकुलर वादी नेताओं पर,आर या पार पाकिस्तान के क़ब्ज़े का कश्मीर हमारा होगा,धैर्य रखिए यह मोदी की सरकार है जिसके गृहमंत्री अमित शाह जी हैं ।संविधान का आरटिकल 26 से 29 तक ख़त्म करने का समय है”

कांग्रेस की सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है,वाड्रा ने कहा है की, मैं इस आतंकी घटना से बेहद दुख में हूं,वाड्रा का कहना है की सरकार हिंदुत्व की बात करती है और देश में जो अल्पसंख्यक समुदाय है वो खुद को परेशान महसूस कर रहा है
वाड्रा का कहना है की आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर आखिर गोली क्यों मारी,क्यों कलमा पढ़ने को कहा,इसका मतलब साफ है देश की में हिंदू मुस्लिम के बीच में एक रेखा कीच गई है इसलिए वे ऐसा कर रहे है,रॉबर्ट वाड्रा ने मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा की आतंकवादियों ने मोदी को संदेश दिया है ,क्योंकि देश के मुसलमान खुद को असहेज महसूस कर रहे है
इसी बीच खबर आई है की जम्मू कश्मीर के आखिरी राज हरी सिंह के बेटे कांग्रेस के नेता कर्ण सिंह का कहना है की ये हमला बकायदा सोची समझी साजिश थी,ऐसा हमला वो भी पर्यटकों पर पहली बार देखने को मिल रहा है,कश्मीर में दुनिया भर घूमने आते है,अब तो उनके अंदर डर का मोहाल बन गया है,इससे सरकार को पर्यटन में काफी नुकसान पहुंचेगा,इसलिए ये बहुत ही दुखद है सरकार को जल्द ही इसपर विचार करना चाहिए की आगे से ऐसे गलती ना हो

ये भी पढ़े:पहलगाम हमला,क्या सरकार के फैसले से हमले रुक जाएंगे ?

न राज्य पूछा,न जाति पूछी,न देश पूछा,पूछा तो क्या पूछा की तुम हिंदू हो,फिर मौत के घाट उतार दिया

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version