news24hourslatest

पहले मुझे कुरान चाहिए, लिखने के लिए पेन चाहिए ,और वकीलों से मेरी बात होनी चाहिए” तहव्वुर राणा ने एनआईए के अधिकारियों के सामने यह शर्त रखी

पहले मुझे कुरान चाहिए, लिखने के लिए पेन चाहिए ,और वकीलों से मेरी बात होनी चाहिए" तहव्वुर राणा ने एनआईए के अधिकारियों के सामने यह शर्त रखी

26/ 11 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया आपको बता दे कि इस प्लेन से भारत लाने का खर्चा 4 करोड रुपए था
26 /11 के मुंबई हमले के मुख्य साजिश करता तहव्वुर राणा से एनआईए ने घण्टों पूछताछ करी,

NIA के पूछताछ के बाद क्या मिला?http://news24hourslatest.in
NIA (national investigating agency )के साथ घंटे चली तहव्वुर राणा से पूछताछ, अभी तक कोई खास बयान उसने नहीं दिया ,तहव्वुर राणा NIA के कस्टडी में है एनआईए ने पहले दिन उसे 4 घंटे की पूछताछ की उस चार घंटे में तहव्वुर राणा ने एनआईए के अधिकारियों को ज्यादा जवाब नहीं दे पाया, आतंकी तहव्वुर राणा का कहना है कि उसे कुछ याद ही नहीं है, वह हमेशा बीमारी का हवाला देकर NIA के प्रश्नों से बचना चाहता है,तहव्वुर राणा के सामने NIA के 12 अधिकारियों की टीम मौजूद है जो उसे बहुत से राज उगलवाना चाहती है, बताया जा रहा है कि तहव्वुर राणा की तकरीबन 300 घंटे की कॉल रिकॉर्डिंग एनआईए की टीम के पास मौजूद है जो उसे कोर्ट में पेश करेगी, जिसे वॉयस सैंपल कहते हैं, इसमें आरोपी की राजमंदी भी जरूरी है ,तहव्वुर राणा का एक-एक हिसाब NIA करेगी
NIA के अधिकारियों ने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा ने तीन प्रमुख मांगे रखी है जिन्हें आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है उसने कुरान की मांग की तो उसे कुरान दिलाया गया क्योंकि वह दिन में पांच बार नमाज अदा करता है और खुद को एक धार्मिक व्यक्ति बताता है दूसरा उसे पेन चाहिए लिखने के लिए वह भी मुहैया कराया गया, हालांकि वह क्या लिखना चाहता है यह तो बाद में स्पष्ट होगा और वकीलों से उसकी मुलाकात भी करनी है जो कि एनआईए के अधिकारियों के नजर में रहेगी,
अभी तक NIA के हाथों कोई खास सबूत नहीं लगे हैं, 2008 का यह मुंबई हमले का मास्टरमाइंड को डर लग रहा है कि अब वह फांसी के कटघरे पर चढ़ेगा, NIA तहव्वुर राणा के सामने कुछ अन्य किरदारों के सबूत दिखाएं जायेंगे आतंकी तहव्वुर राणा थोड़ा घबरा सा गया, एनआईए को यकीन है कि इससे जानकारी उनको प्राप्त होगी, सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि उसे एक गवाह से मिलवाया भी जा सकता है, जो की 2006 में मुंबई में डेविड हेडली(दाऊद गिलानी)का स्वागत किया था और उसके रहने का इंतजाम भी वह करता था, एनआईए ने इसे गुप्त रखते हुए उसका कोड नाम “बी”रखा है, जिस गवाह का कोड भी रखा गया है सूत्रों का कहना है कि इसके पास से भी अहम जानकारी मिल सकती है, इस कहानी में एक नया मोड़ ये भी आया है जिसका नाम है “मिस्ट्री गर्ल ” एनआईए की टीम का उस मिस्ट्री गर्ल पर भी नजर है जो राणा के साथ भारत में दिखी थी ,कहा जाता है कि आगरा और हापुड़ में तहव्वुर राणा को उस लड़की के साथ देखा गया आखिर इस लड़की का तहव्वुर राणा से क्या कनेक्शन है क्या वाकई वह भारत की थी या उसके साथ आई थी या उसकी पत्नी थी?

जहां एक तरफ NIA की टीम पूरी जोर शोर से लगी है तहव्वुर राणा के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में वही कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने राणा के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए यह कहा कि उसे भी कसाब की तरह सुनवाई का पूरा मौका मिलना चाहिए, पृथ्वीराज चौहान का कहना है कि राणा और हेडली दोनों का नाम मुंबई पुलिस के प्रत्याहार करके के लिए दिया गया था 2009 में, अमेरिका के हाथों गिरफ्तार होने के बाद हमारे वकील भी अमेरिका गए , लेकिन मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने कोई गुनाह अपना कबूल नहीं किया ,स्पष्ट शब्दों में बोला जाए तो पृथ्वीराज चौहान का कहना है कि जिस तरह अजमल कसाब को सुनवाई का पूरा मौका दिया गया था और 2012 में उसकी फांसी हुई थी ठीक उसी तरह पृथ्वीराज चौहान को भी सुनवाई का मौका दिया जाना चाहिए, उनका कहना है कि हर आरोपी को अपनी बात रखने की इजाजत दी जानी चाहिए चाहे वह कितना बड़ा अपराध क्यों ना किया हो ,बात सही है लेकिन यह सिद्ध हो चुका है कि 2008 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा था तो उसे जल्द से जल्द सजा देनी चाहिए ना कि उसे स्पेशल कोर्ट में रखकर 5 साल उसके ऊपर खूब पैसे सरकार खर्च करें, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के इस बयान को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा क्या कांग्रेस का आतंकवादियों के साथ कोई रिश्ता है? आखिर वह इस आतंकी के हमदर्द क्यों बन रहे हैं उसने भारत के लोगों को नुकसान पहुंचा है कांग्रेस उन्हें बचाने की कोशिश ना करें तहव्वुर राणा पूर्ण रूप से आतंकवादी घोषित हो चुका है सबूत भी उसके खिलाफ हैं, जल्दी उसे पर एनआईए के टीम कार्रवाई करेगी और सलाखों के पीछे उसे रखा जाएगा, चौहान के इस बयान से सोशल मीडिया में भी खलबली मच गई है लोग अपनी प्रतिक्रियाएं कांग्रेस के प्रतिकूल दे रहे हैं लोगों का भी कहना है क्या कांग्रेस आतंकवादियों की वकालत करेगी, 16 साल की उम्मीद 166 लोगों की मौत 300 से अधिक लोग घायल, इन सब का पर्दाफाश होना चाहिए,

बता दे तहव्वुर राणा पाकिस्तान में स्थित एक इस्लामी आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का मेंबर भी है उसने बाकायदा ट्रेनिंग ली और उसके बाद इस इस घिनौने कृत्य को अंजाम तक पहुंचने में कई लोगों का साथ लिया

NIA क्या है ?
NIA जिसका पूरा नाम है “national Investigsting agency ”,NIA भारत सरकार की एक ,केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी है जो आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करती है,NIA आतंकवादी संगठनों और उससे जुड़े अपराधों जैसे कि आतंकवादी वित्तपोषण, अवैध हथियारों का कारोबार, और अन्य संबंधित अपराधों की जांच करना है.

NIA की पूछताछ में आतंकी तहव्वुर राणा बता सकता है ये राज ?

तहव्वुर राणा पर राजनीती,,मास्टरमाइंड नहीं “मास्टर”

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version