news24hourslatest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर दौरे पर ,पहुंचे आरएसएस कार्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर दौरे पर ,पहुंचे आरएसएस कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार के दिन नागपुर दौरे पर गए ,आरएसएस के 100 वर्ष पुरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के मुख्यालय पहुंचे और स्यामसेवकों की तारीफ की और आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार और गोलवलकर के योगदान को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की,उन्होंने कहा डॉ हेडगेवार और गोलवलकर की विचारों से आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ,इस दौरान वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।
आपको बता दे की नरेंद्र मोदी  प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार संघ मुख्यालय पहुंचे है ,उन्होंने इतिहास को याद करते हुए कहा भारत तमाम विसंगतियों से लड़ते हुए ,चाहे भारत पर किये गए आक्रमण हो या फिर वर्षों की गुलामी हो ,भारत की चेतना कभी भी समाप्त नहीं हुई ,उन्होंने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा की भारत में चेतना को जागृत रखने वाले नए-नए सामाजिक आंदोलन होते रहे,उन्होंने भक्ति आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा की संतों के विचारों ने भारत को नयी ऊर्जा प्रदान की है,संघ के निस्वार्थ भाव से काम देश को उन्नति की और ले जा रहा है ,हम देव से देश और राम से राग के जीवन मंत्र लेकर चले हैं,उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की ,सबके प्रयास की बात से आज भारत स्वास्थय के छेत्र में देश आगे बढ़ रहा है ,गरीबों से गरीब व्यक्ति का भी इलाज़ ho रहा है ,विगत  10 साल में गांवों में लाखों आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। जहां से लोगों को देश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों से टेलीमेडिसिन से कंसल्टेशन मिलता है, प्राथमिक इलाज मिलता है, उन्हें रोगों की जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है।

डॉ आंबेडकर का जिक्र

उन्होंने डॉ आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा की अगले महीने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भी है,उन्होंने कहा की आज मैं दीक्षाभूमि पर बाबा साहेब को नमन किया है और उनका आशीर्वाद भी लिया है

म्यांमार में भूकंप पर मोदी ने दुःख जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार में आए भूकंप का जिक्र किया। उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए चलाए गए ऑपरेशन ब्रह्मा के बारे में लोगों को जागरूक किया  उन्होंने कहा कि भारत सबकी मदद के लिए अग्रसर रहता है ,युद्ध की स्थिति में अपने लोगों को वापस लाने  का काम किया,

चैत्र नवरात्र पर मोदी की शुभकामनायें
आज से चैत्र नवरात्र की पूजा शुरू हो चुकी है ,जैसा की हम सबको पता है की मोदी जी पूजा पाठ में पीछे नहीं रहते ,उन्होंने इस पवन अवसर पर देशवाशियों को चैत्र नवरात्र की बहुत बहुत बधाई  है दी

 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version