news24hourslatest

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी क्यों?

बीजेपी का नियुक्ति में देरी क्यों?

 

बीजेपी ने अभी तक अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान नही किया है,वर्तमान में बीजेपी का अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है,जे पी नड्डा को पार्टी ने 2020 ने अध्यक्ष बनाया था,इनका कार्यकाल 2023 में समाप्त हो गया था,लेकिन बीच में विभिन्न विभिन्न चुनाव के चलते कार्यकाल बढ़ा दिया गया,और इसे विस्तार करते हुए इनका कार्यकाल 2024 तक बढ़ाया गया,बताया जा रहा है की अप्रैल के आखिरी महीने तक बीजेपी जो नया पार्टी अध्यक्ष मिल जायेगा,बीजेपी के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है लेकिन पार्टी की तरफ लगातार कार्यकाल में विस्तार होता रहा है,आपको बता दे लगभग 19 राज्यों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो चुका है और 13 राज्य ऐसे है जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी हैं,इसी बीच खबर आई की जे पी नड्डा की बी एल संतोष के साथ मीटिंग हुई,उसके बाद इन दोनो की मीटिंग अमित शाह से हुई,उसके बाद ये तीनों लोग प्रधान मंत्री मोदी के पास जाते है पियूष गोयल,अश्वनी वैष्णव और राजनाथ सिंह भी इस मीटिंग में मौजूद थे,http://news24hourslatest.in
बताया जा रहा है की जब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा तब कितने मंत्री भी बदले जाएंगे,अनुमान लगाया जा रहा है की 5 चेहरे है बीजेपी में जो अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हो सकते है

पहला है धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान का नाम बीजेपी के अध्यक्ष पद के रेस में सबसे आगे है,ओडिशा के धर्मेंद्र प्रधान जो 2021 से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है ,प्रधान ने पहले भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री का पद भी संभाल चुके है,obc के बडे़ नेता का तौर पे देखा जाता है धर्मेंद्र प्रधान को ,युवाओं का संगठन एबीवीपी से भी जुड़े रहे है,४० साल का राजनीतिक अनुभव है,धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं,दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे है

दूसरा नाम है भूपेंद्र यादव का
भूपेंद्र यादव वर्तमान में भाजपा सरकार के राजस्थान के अलवर के लोकसभा सांसद और पर्यावरण,वन जलवायु मंत्रालय के पद पर नियुक्त है,भूपेंद्र यादव का अपने शीर्ष नेतृत्व में काफी सम्मान है,पार्टी की माने तो भूपेंद्र यादव भी एक ओबीसी चेहरा है ,कहा जाता है की भूपेंद्र यादव का किसी विवाद से कोई रिश्ता नहीं है,मोदी के खास नेताओं में से एक नाम भूपेंद्र यादव का भी है,कयास लगाया जा रहा है की बीजेपी के अध्यक्ष के दौड़ में इनका नाम भी आगे चल रहा है

तीसरा नाम है बी एल संतोष का
बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए बी एल संतोष का नाम भी सुर्खियों में है,आरएसएस ले स्टार प्रचारक और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्रम में इनका भी नाम जोड़ा गया है ,

चौथा नाम है शिव राज सिंह चौहान का
शिवराज सिंह चौहान सबसे ज्यादा बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है ,उन्होंने 4 बार सीएम के पद पर कार्यरत रहे है,6 बार सांसद रहे है,और वर्तमान में मोदी कैनबिनेट में कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे है,आपको बता दे की बीते लोक सभा चुनाव में विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान ने करीब 8 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी,ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है की शिवा सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है

पांचवा चेहरा है मनोज सिन्हा का
तीन बार संसद सदस्य रहे है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल है ,मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री भी रहे चुके है,लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बीजेपी के सक्रिय नेताओं में से एक हैं इसलिए इनका भी नाम बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए देखा जा रहा है

1980 में बीजेपी के पहले अध्यक्ष स्व अटल बिहारी वाजपेई थे और 11 वे अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिनका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है और नया चेहरा की तैयारी में बीजेपी जुटी है
ये भी पढ़िए;आरएसएस प्रमुख का नया बयान एक मंदिर एक कुआं एक शमशान

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version