news24hourslatest

मेरठ कांड पर चुप,सपा सांसद की टिप्पणी के ख़िलाफ़ ABVP का विरोध प्रदर्शन

मेरठ कांड पर चुप,सपा सांसद की टिप्पणी के ख़िलाफ़ ABVP का विरोध प्रदर्शन

विगत कुछ दिनों से देश भर चल रहे मेरठ कांड को लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया लेकिन लखनऊ में सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर ABVP का विरोध प्रदर्शन ज़बरज़स्त तरीक़े से किया,सपा सांसद सुमन का पुतला भी जलाया

आगरा के सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित टिप्पणी कि ख़िलाफ़ ABVP के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है ,ABVP ने “महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान “जैसे नारे लगाये उनका कहना है इस तरीक़े के बयान से देश में आपसी सौहार्द बिगड़ेगा,28 मार्च 2025 को सुबह के समय बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता राणा सांगा के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में नारेबाज़ी की और सपा सांसद के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया,बता दें कि राणा सांगा जो मेवाड़ कि 16 वी के शासक थे और बाबर के ख़िलाफ़ उन्होंने युद्ध किया था,भाजपा के मंत्री किरेन रिजीजू का। कहना है कि मै नहीं मानता कि ये विचार सिर्फ़ रामजी के है इस पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता खङ्गे ने कहा कि किसी का अपमान करने वाली टिप्पणी नहीं की जाने चाहिए,अगर किसी ने टिप्पणी की है तो क़ानून उसका इंसाफ़ करेगा ना की किसी के घर जाकर तोड़ फोड़ करे

भाजपा सांसद डॉ राधा मोहन दस अग्रवाल ने भी सपा सांसद का मुद्दा उठाया

भाजपा सांसद डॉ राधा मोहन दस अग्रवाल ने भी सपा सांसद का मुद्दा उठाया उसके बाद क्या था राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया ,राधा मोहन ने कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस माफी नहीं मांग लेती तब तक इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे ,ये मामला सपा से होते हुए कांग्रेस बनाम भाजपा हो गई है जिसके कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version