
लहसुन और शहद खाने के फायदे
शहद और लहसुन दोनों के अलग-अलग फायदे हैं,दोनों स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं,आईए जानते हैं लहसुन और शहर के अलग-अलग लाभ
1- लहसुन के फायदे
• रक्तचाप और वसा को नियंत्रित करना:लहसुन के सेवन से वसा और रक्तचाप नियंत्रित रहता है,लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे कि आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है
• रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना:लहसुन में मौजूद एलिसीन जीवाणुओं और विषाणुओं को रोकने की क्षमता रखता है जिससे कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और बढ़ती है
•एंटीऑक्सीडेंट गुड़:लहसुन आपके शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल के नुकसान से आपको बचाता है
2-शहद के फायदे:
• खांसी और खराश में आराम:शहद खाने से सर्दी, जुकाम,खांसी में काफी आराम मिलता है
• एंटीऑक्सीडेंट गुड़:शहद में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स आपके शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है
•त्वचा में निखार:शहद के सेवन से आपकी त्वचा में भी निखार आता है क्योंकि इसमें नमी प्रदान करने वाले और जीवाणुरोधी गुण होते हैं
अगर आप लहसुन को शहद के साथ खाते हैं तो यह आपको सर्दी,जुकाम से बचाता है,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है,लहसुन और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को बीमारियों से बचाते हैं,आपका हृदय को स्वस्थ रखता है,अगर आपको गैस की समस्या है तो आप लहसुन और शहद का सेवन करना शुरू कर दें