news24hourslatest

लौकी के रस के फायदे

लौकी के रस के फायदे

लौकी का रस भले ही पीने में थोड़ा स्वाद का नहीं हो लेकिन वह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिन लोगों को हृदय की समस्या होती है,पाचन समस्या होती है उन्हें लोकी का रस पीना चाहिए,लौकी के रस में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं,आपको बता दे कि अगर आप लौकी का रस सुबह खाली पेट पिए तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा,तो आईए जानते हैं लौकी के रस के क्या-क्या फायदे हैं
1-पाचन क्रिया में सुधार:जिन लोगों को अपना पाचन तंत्र मजबूत रखना है उन्हें लौकी के रस का सेवन करना चाहिए,क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट की तमाम समस्याओं को दूर करता है
2-वजन पर नियंत्रण:जिन लोगों को अपनी वजन पर नियंत्रण रखना है या कम करना है उन्हें लौकी के रस का सेवन करना चाहिए क्योंकि लौकी में कम कैलोरी होती है जिसकी वजह से आपको भूख भी नहीं लगती है और आपका वजन भी कंट्रोल होता है
3-हृदय को स्वस्थ रखता है:लौकी के रस में मौजूद पोटैशियम आपके हृदय को भी स्वस्थ रखता है और स्वस्थ रक्तचाप बनाए रखता है,लौकी में मौजूद फाइबर आपका खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है
4-डिटॉक्स में सहायक:लौकी के रस में पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे कि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है यह आपके शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है
5-त्वचा में निखार:लौकी का रस आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है और आपके बालों के लिए भी, लौकी के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को ब्राइट करता है और आपके बालों को मजबूत रखता है

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version