news24hourslatest

वक़्फ़ बिल दोनों सदनों में पास अब राष्ट्रपति की लगेगी मोहर

वक़्फ़ बिल दोनों सदनों में पास अब राष्ट्रपति की लगेगी मोहर

वक्फ बिल दोनों सदनों में पास होने के साथ अब महामहिम राष्ट्रपति की मोहर लगने के बाद अधिनियम बन जाएगा,इस पहले की राष्ट्रपति इस बिल पर अपना मोहर लगाए,मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है, राष्ट्रपति से मिलकर बोर्ड अपनी चिंता व्यक्त करेगा ,उनका कहना है कि यह विधेयक पूरी तरह से मुस्लिमों का शोषण करने वाला है,पूरी तरीके से असंवैधानिक है ,आपको बता दे वक्फ बिल को दोनों सदनों में मंजूरी मिल गई है,यह तक की आल इंडिया मुस्लिम ला बोर्ड के महासचिव मौलाना फजलुर रहीम में बाकायदा राष्ट्रपति को पत्र लिख कर जो बदलाव केंद्र सरकार ने इस विधेयक में किया है वो पूरी तरीके से स्वायत्तता को प्रभावित करता है ,उनका कहना है इस विधेयक पर पुनः विचार की आवश्यकता है क्योंकि यह भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों,धार्मिक स्वतंत्रता समानता के खिलाफ है,आपको बता दे कि अगर नया वक्फ बोर्ड कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति वक्फ को दान करना चाहता है तो इसे पहले उनको महिलाओं को उनका हिस्सा देना पड़ेगा,http://news24hourslatest.in

वक़्फ़ बिल दोनों सदनों में पास अब राष्ट्रपति की लगेगी मोहर

पक्ष और विपक्ष में घमासान –
वक़्फ़ बिल दोनों सदनों में पास अब राष्ट्रपति की लगेगी मोहर पिछले कुछ दिनों से वक्फ को लेकर पक्ष, विपक्ष में आपसी घमासान चल रहा है,मोदी सरकार का कहना है कि ये नया कानून मुस्लिमों के हित में है ,जबकि बोर्ड का मानना है कि अगर कोई संपत्ति वक्फ की संपत्ति है तो वो वक्फ उसे खुद से जांच करती है ना कि सरकार के अधीन इसकी जांच हो,आपको बता दे कि अगर कोई संपत्ति वक्फ घोषित हो गई तो वो संपत्ति दुबारा नहीं मिल पाएगी,वो संपत्ति वक्फ के हवाले होगी,अगर कोई वक्फ संपत्ति में धोखेबाजी करता है तो इसकी सुनवाई वक्फ ट्रिब्यूनल द्वारा की जाती है ,मुस्लिम लॉ बोर्ड का कहना है कि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप ना करे इसे आपसी सौहार्द की धज्जियां उड़ेगी,वही केंद्र सरकार चाहती है कि वक्फ संपत्ति की पारदर्शिता,प्रबंधन,और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए ये कानून बनाई है,ताकि इसका लाभ सीधे गरीब मुसलमानों,महिलाओं को मिले,वक्फ का कोई भी मामले को अदालत में सुनवाई नहीं की जाती है

आपको बता दे कि राज्य सभा में बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े वही विपक्ष में 95 वोट पड़े ,वही लोक सभा में पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े

अलग अलग पार्टियों के कटाक्छ-

राष्ट्रीय अध्यक्ष, बसपा मायावती का कहना है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाज़ी में लाकर जो इसे पास करवाया है, यह उचित नहीं है। बिल पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी। पार्टी बिल से सहमत नहीं है। वक़्फ़ बिल दोनों सदनों में पास अब राष्ट्रपति की लगेगी मोहर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

का कहना है कि वक़्फ़ बिल की पीछे की न तो नीति सही है, न नीयत। इस सरकार ने पहले पीडीए का मान-सम्मान छीना, फिर नौकरियों में आरक्षण छीना और अब उसकी नजर पीडीए समाज की जमीनों पर है। पीडीए समाज भाजपा का अहंकार तोड़गा

वक़्फ़ बिल में समर्थन को लेकर JDU के अंदर भी युद्ध छिड़ चूका है ,

पार्टी के समर्थन को लेकर विरोध करते हुए पार्टी के 4 नेता इस्तीफा दे चुके है,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट से तबरेज सिद्दीकी,शहनवाज मलिक ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है ,कासिम अंसारी,साईन राईन ने भी इस्तीफा दे दिया है

वही पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

का कहना है JDU के  विचारधारा के लिए आत्मघाती निर्णय है,वही कांग्रेस संसदीय दाल की बैठक में सोनिआ गाँधी ने कहा है की वक़्फ़ संशोधन बिल संविधान पर हमला है,इस बिल को दोनों सदनों में जबरजस्ती पास कराया गया

वहीं इन नेताओं का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

ने बोला है कि वक्फ कानून में संशोधन के पश्चात वक्फ बोर्ड में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। सामाजिक सुधार की दिशा में यह ऐतिहासिक और सशक्त कदम है। इससे मुस्लिम भाइयों और बहनों को न्याय  मिलेगा वक़्फ़ बिल दोनों सदनों में पास अब राष्ट्रपति की लगेगी मोहर

 

वक़्फ़ बिल दोनों सदन में पास,देशभर में मुस्लिम संगठनो में वक़्फ़ बिल का जमकर विरोध किया

 

https://news24hourslatest.in/%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a4%bc%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa/

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version