
53 लाख करोड़ में आपको क्या मिला
क्या इस बार का बजट उतना असरदार नहीं रहा जितना होना चाहिए था,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9 वां बजट पेश कर दिया है,सरकार के कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है यानी कि जिन चीजों पर कस्टम ड्यूटी लगेगी वह सस्ती हो जाएंगे,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया है और अपने भाषण के दौरान बहुत सारे अहम ऐलान भी किए हैं,अब आईए जानते हैं बजट पेश होने के बाद कौन सी चीज सस्ती हो जाएंगे और कौन सी चीज महंगी
आईए जानते हैं वित्त मंत्री ने क्या कहा:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि जिन चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है वह चीज सस्ती हो जाएंगी खासकर उन चीजों पर जो भारत में निर्मित है,उन्होंने यह भी कहा कि लेदर और टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा,इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है,कुछ आयात की जाने वाली वस्तुओं पर टैरिफ 20% से घटकर 10% कर दिया गया है
यह समान होंगे सस्ते:
कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के उत्पाद
कैंसर शुगर की लगभग 17 दवाइयां ड्यूटी फ्री
मोबाइल बैटरियां
लिथियम ऑयन सेल
सोलर ग्लास
सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेव ओवन
विदेश यात्रा
विमान का ईंधन
आपको बता दे कि कच्चे चमड़े पर कस्टम ड्यूटी कम होने की बात की गई है,जिससे कि जूते बैग सस्ते हो जाएंगे,वही मोबाइल के कुछ एसेसरीज भी सस्ते हो जाएंगे जैसे बैटरी,फोन की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी,अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो इस बजट में उसका भी प्रावधान किया गया है,ऐसा कहा जा रहा है की विदेश में पढ़ाई सस्ती होने की उम्मीद है क्योंकि कहां जा रहा है कि टीसीएस इंटरेस्ट रेट 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है,खेल वाले उत्पादों पर भी पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है,स्पोर्ट्स आइटम भी सस्ते हो जाएंगे
आईए जानते हैं कौन सी चीज महंगी होगी:
जिन चीजों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जा रही है वह चीज महंगी हो जाएगी जैसे
शराब
सिगरेट
स्क्रैप
खनिज
आईए जानते हैं वित्त मंत्री की अहम बातें:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नया बजट पेश किया है,उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा लगभग 4.3% होने का अनुमान है और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़कर 12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है,उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा पैकेज सस्ती कर दी गई हैं,विदेश यात्रा पैकेज की बिक्री पर टीसीएस दर को 5% और 20% से घटाकर 2% कर दिया गया है,आगे उन्होंने कहा कि 17 कैंसर की दवाएं और सात अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाई पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है,वित्त मंत्री ने आगे यह भी कहा कि तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे,सरकार 5 मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने के लिए राज्य का समर्थन करेगी,आगे उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10000 करोड़ का फंड निर्धारित किया गया है,देश में साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे,बायो फार्मा सेक्टर में भी 10000 करोड़ निवेश का प्रावधान किया गया है, आत्मनिर्भर भारत के लिए 2000 करोड़ का निवेश का प्रावधान है,तमिलनाडु,उड़ीसा,आंध्र प्रदेश और केरल को जोड़ने के लिए समर्पित रेयर अर्थ कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है,आपको बता दे की सबसे ज्यादा बजट परिवहन मंत्रालय के खाते में गया है,सरकार ने परिवहन मंत्रालय को 598520 करोड रुपए आवंटित किए हैं, उसके बाद दूसरे नंबर पर है रक्षा मंत्रालय जिसको 594585 करोड रुपए आवंटित किया गया है,तीसरे नंबर पर है ग्रामीण विकास मंत्रालय जिसको 273108 करोड रुपए आवंटित किए गए किए गए हैं और चौथे नंबर पर है गृह मंत्रालय जिसको 255234 करोड़ पर आवंटित किए गए हैं और पांचवें पर कृषि मंत्रालय 1,62,671, छठे पर शिक्षा 139289 करोड़ दिए गए है 7वें पर ऊर्जा 109029 और 8वें पर स्वास्थ्य 104599 और 9वें पर शहरी विकास 85,522 और 10वें नंबर पर आईटी और टेलीकॉम मंत्रालय रहा है,उसे 74,560 करोड़ रुपये मिले हैं.
