Bihar Vidhansabha Chunav:चिराग पासवान हो सकते है बिहार में एनडीए का सीएम चेहरा?

लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता,केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है,उन्होंने शाहबाद से चुनावी शंखनाद किया,रैली को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा की “मैं बिहार से चुनाव नहीं लडूंगा मैं बिहार के लिए चुनाव लडूंगा,बिहारियों के लिए चुनाव लडूंगा,चिराग पासवान के इस बयान से राजनीतिक हकचल तेज हो गई है,उन्होंने ये भी कहा था कि, मैं बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ूंगा और एनडीए को जिताऊंगा,चिराग का नारा ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ दलित और गैर-यादव पिछड़े वर्गों में लोकप्रियता बढ़ा रहा है जो नीतीश कुमार की राजनीति के लिए चिंता का विषय हो सकता हैhttp://news24hourslatest.in
आपको बता दे की चिराग पासवान के चलते ही जेडीयू को 2020 के विधान सभा के चुनाव में केवल 43 सीटें मिली थीं,चिराग के कारण ही जेडीयू को कभी बिहार में नंबर वन की पार्टी थी वो तीन पर आ गई,
क्या नीतीश के लिए सर दर्द बन रहे है चिराग पासवान?
जैसे जैसे बिहार का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चिराग पासवान की रैली तेज होती जा रही है,चिराग पासवान का नारा ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ काफी चर्चा का विषय बना हुआ है,लोगों में ये नारा काफी लोकप्रिय साबित हो रहा है,क्या ये नारा नीतीश बाबू की मुस्किले बढ़ा सकता है क्योंकि नीतीश कुमार की विधानसभा चुनाव के प्रति सक्रियता कम नजर आ रही है,क्या नीतीश कुमार ये मालूम है की गठबंधन का चेहरा वही रहेंगे या फिर सीएम का चेहरा भी बन सकते है शायद इसलिए नीतीश कुमार शांत बैठे है,ऐसा अक्सर देखने को मिलता है की जब हमको कोई बात पहले से पता होती है तो हम उसपर ज्यादा तनाव नहीं लेते,क्या नीतीश कुमार के साथ भी यही है,बिहार के लोग चाहे कितना भी नीतीश कुमार को पलटू राम या पलटू चाहा कह दे लेकिन नीतीश कुमार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कह रहा है उनके बारे में,उन्हें सब होता है की उनको क्या करना है क्या नही,सैयद इसलिए वो आज बिहार के सीएम पद पर तैनात है,नीतीश कुमार को अपने छवि की भी कोई खास चिंता नहीं है इसीलिए वो लोगों की बातों को ज्यादा सीरियस नही लेते है
आपको बता दे की २०२० के बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी(आर) ने 137 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन किसी ने बाजी नही मारी,लेकिन ९ सीटों पर इसके उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे,अब इन्ही सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी(आर) ज्यादा फोकस कर रही है,चिराग पासवान ने साफ तौर पर कहा है की वो चुनाव लडेंगे लेकिन कहा से लड़ेंगे ये बिहार की जनता बताए,आगे उन्होंने कहा कि उनके लिए पद या सत्ता मायने नहीं रखता उनके लिए तो बिहारी पहले मायने रखता है,मेरा गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है.उन्होंने कहा कि जनता ने उनकी विधायकी चुनाव लड़ने के लिए चुना है और उनका गठबंधन सिर्फ बिहार के लोगों के साथ है,चिराग पासवान ने घोषणा की कि वे बिहार की 243 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे और वह भी चुनाव लड़ेंगे. और बिहार को नंबर एक प्रदेश बनाने का सपना देख रहे है, युवाओं से उन्होंने चिराग पासवान बनने की अपील की. उनके समर्थन में युवाओं का जोश और नारेबाजी भी देखने को मिली. चिराग ने कहा, “मैं जिस लक्ष्य के साथ चला हूं, मैं आपके साथ के बिना कुछ नहीं कर सकता.”
ऐसा कहा जा रहा है की बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एनडीए ने सीटों के बटवारे हो गए है,जिसमे बीजेपी को १०० से १०५ सीट,जेडीयू को ९० से १०० सीट और चिराग की पार्टी को 25-28 सीटें मिल सकती हैं
आपको पता ही होगा की चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है लेकिन अब वो विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं,फिलहाल चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री है
ये भी पढ़े:Bihar Vidhasabha Chunav:बीजेपी को हमेशा मिल जाती है चुनाव की तारीख
