Israel Vs Iran:इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या कहा?

इजराइल ने ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया ,इस हमले में छह वैज्ञानिक और कई मिलिट्री कमांडर भी मारे गए,इजराइल के हमले का जवाब ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस थ्री से दिया,ईरान ने इजराइल पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दांगी,हमले में अब तक 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए,इजराइल ने ईरान के परमाणु संयंत्र के ऊपरी हिस्से को नष्ट किया कर दिया,इजराइल ने ईरान के बड़े बड़े अधिकारियों को भी मार गिराया,इजरायल के हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी, ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी अली शामखानी और आईआरजीसी की एयरफोर्स के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह जैसे बड़े अधिकारी मारे गए.http://news24hourslatest.in
इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है,उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इजराइल अपनी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर लेता है
ईरान ने इस हमले का कड़ा जवाब देते हुए पलटवार किया और इस कार्रवाई को ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया. ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. इस हमले में कई नागरिक घायल हो गए हैं.,वही ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने इजराइल को धमकी दी है की उन्होंने कहा है की इजराइल ने युद्ध की शुरुआत की है और अब वह इस जंग के बीच में से नही निकल सकता है,इजराइल के लिए ये अब खतरे की घंटी है,उसने ईरान पर हमला किया है,ईरान ने ये भी कहा है की एयरस्पेस का उल्लंघन करने के मामले में इजरायल के दो F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है. हालांकि, इजरायली सेना ने ईरान के दावे को खारिज कर दिया है,इसी बीच खबर ये भी आई है की इजराइल में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक सूचना दी है,उन्होंने एक्स पर लिखा है की “स्थिति पर नजर बनाए रखे और सतर्क रहें, इजरायली अधिकारियों के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें,अगर जरूरी ना हो तो यात्रा करने से बचे,उधर इजराइल की वायु सेना ने एक हमले का वीडियो जारी किया है जिसमे दिखाया गया है की कैसे इजराइल की सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया है, जिनमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल अवसंरचना भी शामिल थी. यह हमला तेहरान में स्थित रक्षा प्रणाली को नष्ट करने के प्रयास के तहत किया गया,इजराइल के लड़ाकू विमान ने तेहरान से लगभग 325 किलोमीटर दूर जांजन शहर में एक सैन्य अड्डे पर बमबारी की है.
इजराइल ने ईरान पर ड्रोन से भी हमला किया वो भी ईरान के महत्वपूर्ण इलाके में हमला किया है,इजराइल के के रक्षा मंत्री इसराइल कैट्ज ने कहा है की ईरान अपनी हद पर कर रहा है,उन्होंने कहा है की कहा है कि अयातुल्ला शासन ने लाल रेखा पार कर लिया है और इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी,आपको बता दे की ईरान ने इजराइल के रिशोन लीजियन शहर में काफी नुकसान हुआ है,कई घर तबाह हो गए,कितने लोग घायल हो गए,मकान क्षतिग्रस्त हो गए
इजराइल का ईरान पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका के परमाणु वाले बयान पर बोला है की अमेरिका से परमाणु पर वार्ता करना व्यर्थ है,ईरान की सेना ने उत्तर-पश्चिमी सलमास सीमा के पास इजरायली ड्रोन को मार गिराने और पीछे भगाने का दावा किया.
इसी बीच खबर आई है की सीरिया ने ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रोक लगा दी है.
हमास ने वरिष्ठ नेता ने इज्जत अल-रिशेक ने कहा की ईरान ने इजराइल की आयरन डोम और डेविड स्लिंग मिसाइल रक्षा प्रणालियों की सफलतापूर्वक निशाना बनाया
दोनो देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है,इसी बीच खबर आई है की इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस स्थिति पर चर्चा की जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को परमाणु समझौता करने की चेतावनी दी
ये वीडियो भी देखे: “क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf
ये भी पढ़े:Ahmedabad Plane Crash:ये ऑरेंज कलर का ब्लैक बॉक्स क्या है,हादसे में मिला अहम सबूत?
