Ceasefire:क्या ईरान और इजराइल के बीच युद्ध समाप्त हो गया है?

लगभग 12 दिनों से लगातार हो रहें दोनो देशों के बीच युद्ध अब ठंडा पड़ गया है,दोनो देश एक दूसरे पर मिसाइल,ड्रोन,बम बरसाने के बाद अब युद्धविराम की घोषणा कर दी
किसने किया युद्धविराम की घोषणा:http://news24hourslatest.in
दोनो देशों के बीच अब युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई है,इजराइल के सीजफायर करने के बाद अब ईरान ने भी सीजफायर का ऐलान का दिया है, ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस बात की जानकारी दी है और ये कहा है की हमने दुश्मन को हार मानने के लिए मजबूर कर दिया है
ये युद्ध तब खतरनाक मोड़ ले लिया जब अमेरिका की एंट्री हुए,जैसा की हम सबको पता है की अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया है,अमेरिका का कहना है की फोर्डो को हमने पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है ,आपको बता दे की इस हमले में अमेरिका ने पहली बार ‘बंकर बस्टर’ का इस्तेमाल किया,बताया जा रहा है ये ‘बंकर बस्टर’ इतना खतरनाक है की 60-90 मीटर गहराई में बनी फोर्डो की न्यूक्लियर साइट को भी ध्वस्त कर दिया,यही कारण था की ईरान ने युद्ध में तेजी दिखाई
ईरान का हमला:
अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने भी अमरीका एयरबेस पर मिसाइल दागे,ईरान के इजराइल के मुख्य जगहों पर मिसाइल से हमले किए,इजराइल के अल जरीना मस्जिद पर ईरान ने हमला किया,ईरान ने भी कई सौ मिसाइल इजराइल पर दागे है,इजराइल और अमेरिका ये दोनो देश ईरान के परमाणु अड्डे को बर्बाद करना चाहते है ताकि इससे कोई जनमानस की हानि न हो इस इजराइल ने कहा
सीजफायर में भी खुद पड़ा अमेरिका:
ईरान ने जैसे ही अमेरिका के एयरबेस पर हमाल किया वैसे ही दोनो देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा ही गई अमेरिका का कहना है की अमेरिका की वजह से ये सीजफायर हुआ है अब इसका उलंघन ना करें.
ट्रंप का ट्वीट: ट्रंप ने ट्वीट पट ट्वीट कर ये जानकारी दी की दोनो देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है,ट्रंप ने ट्वीट कर कहा की हमने ईरान के तीन परमाणु अड्डों पर बमबारी की जिससे उसके फोर्डो स्तिथ न्यूक्लियर सेंटर ध्वस्त हो चुका है.इसके बदले ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर 14 मिसाइल दागे लेकिन अमेरिकी सैनिकों में सारी मिसाइल को मार गिराया
ट्रंप का एक और ट्वीट:
ट्रंप ने दुबारा ट्वीट करते हुए कहा की ईरान और इजराइल दोनो देशों के बीच अब युद्ध समाप्त को लेकर सहमति बन गई है,अब दोनो देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है,ट्रंप ने कहा की मैं दोनो देशों को बधाई देना चाहता हूं पिछले 12 दिनों से चल रहें युद्ध की समाप्ति की घोषणा हो गई हैं,24वें घंटे में 12 दिवसीय युद्ध के आधिकारिक अंत को दुनिया द्वारा सलामी दी जाएगी। प्रत्येक युद्ध विराम के दौरान दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक रहेगा। इस धारणा पर कि सब कुछ वैसा ही काम करेगा, जैसा कि होना चाहिए, जो कि होगा। मैं दोनों देशों इजरायल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उनके पास 12 दिवसीय युद्ध को समाप्त करने के लिए सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है।
यह युद्ध सालों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न ही कभी होगा! भगवान इजरायल को आशीर्वाद दें, भगवान ईरान को आशीर्वाद दें, भगवान मध्य पूर्व को आशीर्वाद दें, भगवान संयुक्त राज्य अमेरिका को आशीर्वाद दें और भगवान पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!
ट्रंप का तीसरा ट्वीट:
आगे ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा की मैं कतर के अत्यधिक सम्मानित अमीर को उन सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए किए हैं। कतर में अमेरिकी बेस पर आज हुए हमले के संबंध में, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, किसी भी अमेरिकी के मारे जाने या घायल होने के अलावा, बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई कतरवासी भी नहीं मारा गया या घायल नहीं हुआ है। इस बात की ओर आपका ध्यान के लिए धन्यवाद!
हम सभी को ईश्वर से यही प्रार्थना करना चाहिए की किसी देश के बीच ऐसी युद्ध न हो,क्योंकि इससे आम लोगो को बहुत हानि होती है,आपके इस हमले से निर्दोषों की जो जाने गई उसका क्या होगा,उनकी जिंदगी कौन वापस करेगा,देश को ये भी तो सोचना चाहिए
किसी देश की लड़ाई में पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो जाती है उससे ठीक होने में सालों लग जाते है,इस नुकसान को जनमानस को भुगतना पड़ता है
ये भी पढ़े:Iran Vs Israel:अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने किया हमला
