अमेरिका: मस्क बनाएंगे नई पार्टी

अमेरिकी राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे धनी इंसान एलन मस्क के बीच फिर एक बार जुबानी जंग तेज हो गई है,ट्रंप ने फिर मस्क को दी धमकी,ट्रंप ने मस्क को दक्षिण अफ्रीका लौट जाने को कहा,मस्क ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ का जमकर विरोध कर रहे है और अपनी नई पार्टी बनाने के संकेत भी दे रहे हैंhttp://news24hourslatest.in
अब क्या हुआ:
एक समय था जब ट्रंप और मस्क एक दूसरे के बहुत करीबी हुआ करते थे,2024 के राष्ट्रपति के चुनाव में मस्क ने ट्रंप का जमकर प्रचार प्रसार भी किया था,यहां तक की एलेन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को टेस्ला कार उपहार स्वरूप भी किया था,लेकिन दोनो का समय प्रतिकूल हो गया है,अब दोनो एक दूसरे के दुश्मन बन गए है,दोनो अपने तरकश से एक दूसरे के ऊपर बयानों के तीर छोड़ रहें है,ट्रंप ने मस्क मस्क की कंपनियों को सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म करने की धमकी भी दे डाली,उधर मस्क ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि वो ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लायेंगे और उनकी अपदस्त भी करेंगे
2024 के चुनाव को लेकर मस्क ने क्या कहा:
2024 का जब अमरीका का राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला था तब मस्क ने डॉनल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था,यह भी कहा जाता है कि इस चुनाव में मस्क ने ट्रंप और अन्य रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए करीब 300 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। मस्क का कहना है की उनकी वजह से ही ट्रंप राष्ट्रपति बने,लेकिन अब ऐसा क्या हो गया की दोनो के बीच में दरार पैदा हो गया और दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने,दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और टेस्ला के मालिक एलेन मस्क को अमेरिका छोड़ कर दक्षिण अफ्रीका जाने को कहा
दरार की मुख्य वजह:
दोनो के बीच लड़ाई का मुख्य कारण “बिग ब्यूटीफुल बिल” है,इसी बिल को लेकर दोनो में विवाद बढ़ गया है,ये बिल ने सामाजिक सुरक्षा आय पर नई टैक्स कटौती का प्रावधान। प्रतिवर्ष 30,000 से 80,000 डॉलर की आय वाले अमेरिकियों के लिए 15% टैक्स कटौती का प्रावधान,इसमें सीमा सुरक्षा और अमेरिकी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए खर्च में वृद्धि का प्रावधान किया है
मस्क ने क्या कहा:
मस्क ने कहा कि अगर सीनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी तो अगले ही दिन ‘अमेरिकन पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे,मस्क ने इस बिल का ट्रंप का पागलपन बताया और कहा की अमेरिकी जनता के लिए सिर्फ एक बोझ है,मस्क ने ट्रंप के बिल को व्यर्थ बताया,उनका कहना है की ये बिल देश को नीचे की तरफ ले जायेगा,ये बिल देश को घाटे मेंकी तरफ ले जायेगा,उन्होंने कहा की इस बिल से देश के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा,इस बिल से उन्हें काफी टैक्स देना पढ़ सकता है,उन्होंने इस बिल को आलोचना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया की जो भी सांसद इस बिल का समर्थन करता है की वो अगले साल होने वाले प्राइमरी चुनाव का सामना करना पड़ेगा
आरोप ये लगाया जा रहा है ट्रंप इस बिल को फंडिंग में कटौती करने के लिए ला रहे है,जिससे अमेरिका पर 3 खरब डॉलर का कर्ज बढ़ेगा,वही डेमोक्रेट पार्टी तो एकजुट होकर इस बिल का विरोध कर ही रही है। कई रिपब्लकिन सांसद भी इस बिल के विरोध में हैं।
ट्रंप ने क्या कहा:
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है इस बिल से देश को काफी फायदा होगा,देश की जनता को कम टैक्स देना पड़ेगा और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
रिपोर्ट के अनुसार:
कांग्रेसनल बजट ऑफिस ने अपनी ताजा रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया है की इस बिल के पारित होने के बाद एक करोड़ से ज्यादा अमेरिकी साल 2034 तक बीमा से बाहर हो जाएंगेसाथ ही घाटा बढ़कर एक दशक में 3.3 खरब हो जाएगा।
अब देखना है की क्या मस्क की वजह से ट्रंप इस बिल में कोई संशोधन करते है या नही
ये भी पढ़े:बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव हटाएंगे वक्फ कानून
