केरल के CM पद के लिए पहली पसंद हुए थरूर:

केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है स्वतंत्र एजेंसी की तरफ से सर्वे कराया गया जिसमे ये निकल के आगे आया है की UDF की तरफ से केरल क CM पद की रेस में सबसे आगे शशि थरूर है,जिसके बाद केरल में सियाशी सरगर्मी तेज हो गयी हैhttp://news24hourslatest.in
जी हां दोस्तों केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है ऐसे में CM पद के लिए शशि थरूर का नाम सबसे आगे चल रहा है,इस सर्वे के मुताबिक,कुल 28.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों में थरूर को समर्थन दिया है,शशि थरूर ने स्वतंत्र एजेंसी वोटवाइब की तरफ से दिए गए सर्वे को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल और विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं को टैग किया गया,सर्वे में बताया गया है की कांग्रेस की यूडीएफ पिनराई विजयन को हराने की पूरी तैयारी कर रही है
कांग्रेस की क्या प्रिक्रिया है :
शशि थरूर के इस पोस्ट पर कांग्रेस के नेता मुरलीधरन ने शशि थरूर पर ही निशाना साधा है उन्होंने कहा है की शशि थरूर पहले ये सुनिश्चित करे की वो किस पार्टी से है,उन्होंने आगे कहा की सर्वे कोई भी चले लेकिन केरल का CM UDF से ही होगा,उन्होंने कहा की हमारा मकसद है चुनाव जितना,हमारे पार्टी में ऐसे बहुत से नेता है जो CM पद की उम्मीदवार हो सकते है,अभी से कुछ नहीं बताया जा सकता की CM पद का उम्मीदवार कौन होगा ये तो पार्टी तय करेगी,आपको बता दे की माकपा के वरिष्ठ नेता पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली दूसरी एलडीएफ सरकार का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले शशि थरूर की इस पोस्ट से हंगामा मच गया है।
शशि थरूर का कांग्रेस में अनबन:
आपको बता दे की कांग्रेस के नेता शशि थरूर का अपने ही पार्टी में मतभेद हो रहा है,ऐसा कहा जा रहा है की शशि थरूर बीजेपी के बहुत से फैसले से सहमत दिखाई दे रहे है,कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत केंद्र सरकार द्वारा वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए बीजेपी के डेलीगेशन के साथ विदेश गए थे और आने के बाद PM मोदी से भी गर्मजोशी के साथ मिले,PM के बहुत से फैसले को शशि थरूर का समर्थन भी मिला जिससे कांग्रेस पार्टी काफी नाराज है,यही कारन है की कांग्रेस के नेता थरूर पर व्यंग कर रहे हैं,आपको बता दे की शशि थरूर ने केरल में सरकार की नई औद्योगिक नीति की तारीफ की. इसपर केरल में ही कांग्रेस के कुछ सहयोगियों ने उनकी आलोचना की.वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर भी पार्टी में नाराजगी देखने को मिली थी ,हालांकि केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए अभी कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन नवनियुक्त केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा, ‘कांग्रेस कभी भी चुनाव से पहले सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती है. चुनाव परिणामों के बाद इस बात का फैसला होगा.’
गृह मंत्री अमित शाह में क्या कहा:
गृह मंत्री का कहना है की ‘भारत 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा,अमित शाह ने UDF और LDF दोनों भ्रस्त बताया,आगे उन्होंने कहा की एलडीएफ ने विस्फोटक घोटाला, सहकारी बैंक घोटाला, एआई कैमरा घोटाला, लाइफ मिशन घोटाला, पीपीई किट घोटाला और भारत का सबसे बड़ा घोटाला – राज्य प्रायोजित सोना तस्करी घोटाला किया.’
आपको बता दे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा मुख्यालय के उद्घाटन के लिए आये थे जिस मौके पर उन्होंने जमकर अपने विरोधियों पर निशाना साधा
अब ये जनता बताएगी की सरकार किसकी बनानी है,फ़िलहाल ये फैसला जनता जनार्धन के ऊपर छोड़ देते है,लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:Bihar News:100 यूनिट फ्री बिजली देंगे नीतीश कुमार
ये भी पढ़े :Bihar Vidhansabha Chunav:क्या तेजस्वी हो रहे राहुल के खास?
