ट्रंप,टैरिफ ट्रेड, क्यों परेशान है अमेरिका:

अमेरिका ने 25 प्रतिशत का टैक्स लगाकर एक नया बखेड़ा पैदा कर दिया है,अमेरिका का कहना है कि भारत भी अमेरिका से हाई टैक्स वसूल करता है, इसलिए अमेरिका भी हाई टैरिफ वसूल करेगाhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं क्या होता है टैरिफ:
अमेरिका ने जब से टैरिफ- टैरिफ हल्ला किया है तब से एक नया विवाद पैदा हो गया है, किसी देश पर ज्यादा टैरिफ तो किसी देश पर कम टैरिफ लगाया है, टैरिफ का मतलब होता है आयात शुल्क, जब एक देश दूसरे देश से सामान खरीदता है तो उस समान पर टैक्स लगाता है, उदाहरण के तौर पर अगर कोई वस्तु 5 लाख की कीमत की है और उसे दूसरे मुल्क में आयात करना है तो 25% टैरिफ के हिसाब से उसका दाम हो गया 7 लाख 50 हजार रुपए, यानी वह सामान जब दूसरे देश में जाएगा 7 लाख 50 हजार में बिकेगा, ठीक उसी तरह जब भारत किसी मुल्क से सामान खरीदना है तो वह मुल्क उस पर टैरिफ लगाता है, जैसे कोई समान भारत से अमेरिका जा रहा है तो अमेरिका भारत के समान पर टैक्स लगाता है और अगर अमेरिका से कोई समान भारत आता है तो भारत उस पर टैक्स लगाता है
डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25% का टैक्स:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के सामानों पर 25% का टैक्स लगाया है,ट्रंप का कहना है कि भारत भी अमेरिकी सामानों पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है इसलिए हम भी उस पर टैक्स लगाएंगे,आपको बता दे भारत जेनेरिक दवाईयां बहुत भारी संख्या में अमेरिका को भेजता है हैवी टैक्स के साथ, इसलिए अमेरिका का कहना है कि भारत से जो भी सामान आएगा हम उस पर 25% का टैक्स लगाएंगे, आपको बता दे की ट्रम्प का कहना है की रूस और भारत इकोनामी डेड है, जिसका समर्थन भारत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया है
बड़े हुए टैरिफ़ से भारत पर क्या असर पड़ेगा:
जैसा कि हम सबको पता है कि अमेरिका ने भारत के समान पर 25% टैक्स वसूल करने का निर्णय किया है, जाहिर सी बात है अगर अमेरिका हाई टैक्स वसूल करता है तो भारत से कम समान जाएगा अमेरिका में, जिससे कि भारत के अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है और भारत की जीडीपी गिर सकती है
क्या कहना है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का:
लोकसभा के कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर सब जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था मर चुकी है,राहुल गांधी ने ट्रम्प के समर्थन में कहा कि वह बिल्कुल सही बात कह रहे हैं
राजीव शुक्ला ने क्या कहा:
ट्रंप ने 25% प्रतिशत भारत पर टैरिफ का ऐलान किया है ट्रंप का कहना है कि भारत और रूस की इकोनॉमी डेड हो चुकी है,उनके इस बयान का समर्थन भारत के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया था, लेकिन कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने अपने नेता के बात को खारिज करते हुए कहा कि भारत की इकोनॉमी डेड नहीं है,भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है, राजीव शुक्ला का कहना है कि ट्रंप गलतफहमी में जी रहे हैं,आगे राजीव शुक्ला ने कहा कि जब मनमोहन सिंह, नरसिम्हा राव थे तो हमने बहुत ज्यादा आर्थिक सुधार किए थे, उसके बाद जब अटल जी की सरकार आई तब पर भी हमने निरंतर आर्थिक सुधारो का प्रयास किया और देश को आगे बढ़ाया,उसके बाद मनमोहन सरकार आई तो फिर एक मजबूत अर्थव्यवस्था भारत को देखने के मिली और वर्तमान सरकार भी आर्थिक सुधार में अच्छा काम किया है, इसलिए अगर कोई देश चाहे की भारत की आर्थिक स्थिति डेड हो चुकी है तो यह उसकी गलतफहमी है
अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार:
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का कहना है कि जो कांग्रेस की सरकार में अर्थव्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी थी उस पर राहुल गांधी ने कोई टिप्पणी अभी तक नहीं की
आईए जानते हैं अमेरिका क्या क्या खरीदता है भारत से:
आपको बता दे कि भारत अमेरिका के लिए बहुत खास सप्लायर है,अमेरिका को टेक्सटाइल, आभूषण, हेल्थ केयर, ऑटो सेक्टर में भारत काफी मदद करता है, अमेरिका भारत से जेनेरिक दबाव बहुत भारी संख्या में खरीदता है,आभूषण की बात करें तो डायमंड,गोल्ड भी अमेरिका भारत से खरीदता है,स्मार्टफोन,कंप्यूटर भी भारत से निर्यात होता है
एक दौर था जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने अमेरिका गए थे इस पर विपक्ष का कहना है की इतनी गहरी दोस्ती में आखिर दरार कैसे पड़ गया,अमेरिका का रुख भारत के लिए बहुत बेकार होता जा रहा है,वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर भारत यह स्वीकार कर लेता कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने शीज फायर का ऐलान किया था भारत और पाकिस्तान युद्ध के लिए तो अमेरिका शायद भारत पर इतना तारीफ नहीं लगाता
एक तरफ विपक्ष जो लगातार हमलावर है केंद्र सरकार पर, लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन करना कहां तक जायज है यह समझ में नहीं आता, हम अपनी सरकारों के पॉलिसी का विरोध कर सकते हैं यह हमारा अधिकार है और विपक्ष का काम भी यही है लेकिन किसी दूसरे देश का समर्थन करना जबकि वह हमारे ऊपर अधिक टैक्स लगाते जा रहा है इसका समर्थन हमें नहीं करना चाहिए,खैर अब देखना है कि यह विवाद भी कहां तक पहुंचता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
