राहुल गांधी के सवालों का EC ने ये क्या जवाब दिया?

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, राहुल गांधी का कहना है कि कई राज्यों में जो चुनाव हुए हैं उसमें फर्जी मतदाताओं के ज्यादा वोट पड़े हैं जिस पर इलेक्शन कमीशन ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से बीजेपी जीत गईhttp://news24hourslatest.in
चुनाव आयोग: लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जो इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाए हैं उसका जवाब इलेक्शन कमीशन ने दे दिया है, राहुल गांधी ने बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली के दौरान इलेक्शन कमीशन और भाजपा दोनों पर वोट चोरी का इल्जाम लगाया था, और बोला था की लाखों फर्जी वोटर पड़े हैं जिसकी वजह से आज बीजेपी जीत गई वरना बीजेपी हार जाति और यह मिली भगत है इलेक्शन कमीशन का,लेकिन इलेक्शन कमीशन का कहना है या तो राहुल गांधी देश से माफी मांगे या फिर शपथ पत्र पर बाकायदा लिखकर दें की इलेक्शन कमीशन ने धांधली की है तो उसकी जांच हो
पांच सवाल राहुल गांधी का इलेक्शन कमीशन से:
राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में फर्जी वोट को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया, सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने का भी आरोप लगाया, जो सवाल राहुल गांधी ने पूछा है उसमें पहला सवाल यह है
1-राहुल गांधी का कहना है कि मुझे डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दिया जा रहा है,डिजिटल वोटर लिस्ट दिया जाएगा तो उसमें साफ-साफ पता चल जाएगा कि यह धांधली कैसे हुई है
2-सीसीटीवी और वीडियो के सारे सबूत क्यों मिटाए जा रहे हैं,चुनाव आयोग के पास कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जहां चुनाव हुए हैं उसके सीसी सीसीटीवी और वीडियो होंगे वह उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा है किसके कहने पर उसे रोका जा रहा है
3-फर्जी मतदाताओं को क्यों जोड़ा गया, यह किसकी लापरवाही के वजह से हुआ है और इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग क्यों नहीं ले रहा है
4-राहुल गांधी का कहना है कि विपक्ष के नेताओं को धमकाया जा रहा है, डराया जा रहा है आखिर ऐसा क्यों, क्या संविधान हमें अधिकार नहीं देता कि हम अपनी बात रखें, हमें बात रखने पर धमकाया जाता है, डराया जाता है आखिर यह किसके कहने पर हो रहा है और क्यों हो रहा है
5-पांचवा और आखरी सवाल राहुल गांधी का यह है क्या इलेक्शन कमीशन बीजेपी का एजेंट बन चुका है? बीजेपी के कहने पर ही इलेक्शन कमीशन अब काम कर रहा है, बीजेपी नहीं चाहती है कि इलेक्शन कमिशन इन आरोपों का जवाब दे, क्योंकि दोनों की मिली भगत है
अब जानिए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सवालों का कैसे जवाब दिया:
निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के सवालों को भ्रामक बताया, आयोग ने राहुल गांधी के आरोपो को खारिज करते हुए यह कहा कि ये आरोप है जो 2018 में मध्य प्रदेश के तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा उठाए गए थे और इलेक्शन कमीशन को सौंप गए थे
राहुल गांधी के पांच सवालों का इलेक्शन कमिशन में ने कुछ ऐसे जवाब दिया:
1- इलेक्शन कमीशन का कहना है कि तत्कालीन कांग्रेस के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के कमलनाथ ने जो फर्जी मतदाताओं वाले आरोप लगाए थे और मतदाता डिजिटल सूची प्रदान करने के लिए कहा था उसको सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है 2019 में
2-सीसीटीवी फुटेज पर चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार 45 दिनों के भीतर संबंधित उच्च न्यायालय मे अपने चुनाव को चुनौती देने के लिए चुनाव याचिका दायर कर सकता है, चुनाव आयोग का कहना है कि अगर चुनाव याचिका दायर की जाती है तो फुटेज को रखा जाता है वरना फुटेज को रखने का कोई उद्देश्य नहीं है, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी के एक लाख फर्जी वोटर की समीक्षा करने में 273 साल लगेंगे
3-2024 के लोकसभा चुनाव में अगर इलेक्शन कमीशन द्वारा कोई धांधली की गई है तो उस समय कांग्रेस कहां थी और क्यों नहीं सवाल उठाई जिसकी जांच त्वरित हो जाती
इलेक्शन कमीशन का कहना है राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कोई शपथ पत्र हमें नहीं भेजा है, इलेक्शन कमीशन का यह कहना है कि अगर राहुल गांधी को अपने आरोपों पर पूरा विश्वास है कि वो सही है तो उन्हें शपथ पत्र पर लिखकर देने में क्या हर्ज है, अगर वह शपथ पत्र पर लिखकर नहीं दे रहे है इसका मतलब राहुल गांधी में संशय है,क्योंकि आरोप तो कोई भी लगा सकता है, आरोप निराधार होंगे तो उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी देश से, इसके जवाब में कांग्रेस के नेता ने कहा कि उन्होंने शपथ लेकर संविधान की संसद में बैठे हैं और मुद्दा उठाते हैं
खैर आरोपो का यह सिलसिला चलता रहेगा लेटेस्ट न्यूज़ जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
