महाभियोग लाने में क्या-क्या अवरोध झेलने पड़ेंगे विपक्ष को:Chunav Aayog

चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद विपक्ष के तमाम सवालों के जवाब देने के बाद क्या विपक्ष अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग ला पाएगा इस पर बहस तेज हो गई हो गई है,विपक्ष का कहना है की मुख्य चुनाव आयोग बीजेपी की भाषा बोल रहे हैंhttp://news24hourslatest.in
ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ:
1-विपक्ष के सारे आरोपों को खारिज करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कहना था कि राहुल गांधी 7 दिन में हलफनामा दें या देश से माफी मांगे,मुख्य चुनाव आयुक्त का कहना है कि यह समस्या गंभीर है कि बिहार में SIR को लेकर गलत संदेश फैलाया जा रहा है,चुनाव आयोग ने सभी दलों को अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए 15 दिन का समय भी दिया है,लेकिन विपक्ष और और उनके गठबंधन साथी चुनाव आयोग की बातों को नजरअंदाज करते हुए जनता के बीच में है और जब समय निकल जाएगा तो कहेंगे कि चुनाव आयोग ने मुझे जवाब नहीं दिया
2-ज्ञानेश कुमार का का कहना है कि चुनाव आयोग न तो किसी पक्ष में है, ना विपक्ष में है, समकक्ष में है, इसलिए जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं वह निराधार हैं,उन्होंने कहा, “जमीनी स्तर पर सभी मतदाता, सभी राजनीतिक दल और सभी बूथ स्तरीय अधिकारी मिलकर पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं,सत्यापन कर रहे हैं, हस्ताक्षर कर रहे हैं और वीडियो प्रशंसापत्र भी दे रहे हैं।
3-मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि चुनाव आयोग नीडर होकर बिना किसी भेदभाव के अमीर, गरीब,बुजुर्ग,जवान काम करता है,उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में 7 करोड़ मतदाता चुनाव आयोग के साथ है, इसलिए ना तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर और मतदाताओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना चाहिए
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त की बातों को क्यों खारिज कर रहा है:
चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस करके जब विपक्ष से अपनी नाराजगी जाहिर की,तो विपक्ष भी आरोपों से पीछे हटने को तैयार नहीं है,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सब एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ खड़े हो गए हैं,इंडिया गठबंधन ने बैठक की और यह कहा कि अब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक्शन लेने का समय आ गया है,अब इंडिया गठबंधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सदन में महाभियोग लाने की तैयारी चल रही है,क्योंकि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रेस कांफ्रेंस करने के तरीके से नाराज है, विपक्ष का कहना है कि जिन सवालों का जवाब उन्हें देना चाहिए उन सवालों का जवाब दिए नहीं और इधर-उधर की बातें ज्यादा की,विपक्ष और उसके गठबंधन साथियों ने बिहार में SIR के मुद्दे को लेकर वोट अधिकार रैली निकाली है,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव दोनों ने चुनाव आयोग को धमकी देते हुए यह कहा है कि इस बार हम एक वोट भी चोरी होने नहीं देंगे,उधर अखिलेश यादव भी एक के बाद एक आरोप चुनाव आयोग पर लगा रहे हैं
7 अगस्त राहुल गांधी ने आरोप लगाया था:
7 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया था,महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में एक लाख वोट चोरी का आरोप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाया है
दोस्तों आप सबको तो अब पता ही है कि विपक्ष महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है क्योंकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जवाबो से विपक्ष संतुष्ट नहीं है,वहीं भाजपा और एनडीए का कहना है कि विपक्ष हमेशा संवैधानिक संस्थाओं के विरोध में रहता है चाहे वह सुप्रीम कोर्ट हो, चाहे वह मुख्य चुनाव आयुक्त हो या फिर कोई अन्य संवैधानिक संस्थाएं हो, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विपक्ष महाभियोग ला पाएगा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ या नहीं फिलहाल जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
