भ्रष्टाचार,युवा शक्ति और इस्तीफा:Nepal PM Resign

हाल ही में नेपाल के अंदर जेनरेशन Z के नेतृत्व में भयंकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है,इसका कारण है कि नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है,क्योंकि उन्होंने सरकार द्वारा मांगे गए पंजीकरण,लोकल ऑफिस या शिकायत अधिकारी नियुक्त करने आदि नियमों का पालन नहीं किया,आज इस विरोध प्रदर्शन का इतना व्यापक असर हुआ कि प्रधानमंत्री केपी ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ाhttp://news24hourslatest.in
मामला क्या था:
नेपाल में जो यह युवा प्रदर्शन हो रहा है जिसमें करीब 16 लोगों की जान चली गई हैं और 20 से 30 लोग घायल हो चुके हैं,आपको बता दे की 15,000 से 20,000 युवा नेपाल की संसद में घुसकर विरोध प्रदर्शन करते हैं,मामला बढ़ता देख नेपाली सेना ने युवाओं पर लाठी चार्ज भी कर दी,इसका कारण बताया जा रहा है नेपाल सरकार द्वारा 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर,इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाना,लेकिन युवाओं ने जो विरोध प्रदर्शन किया है इसका कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद करना तो है ही बल्कि नेपाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना है भी है
क्या कारण है युवाओं ने इतना प्रदर्शन किया:
आखिर कारण क्या था की 15,000 से 20,000 युवा नेपाल के संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे, इसका कारण है नेपाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना,जी हां दोस्तों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक,ट्विटर,इंस्टा इन सब पर नेपाल के युवा नेपाल सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया है उसके खिलाफ पोस्ट कर रहे थे उनके खिलाफ आर्टिकल लिख रहे थे जिसके कारण नेपाल सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित कर दिया और युवा छात्र आक्रोश में आकर नेपाल की संसद के सामने प्रदर्शन करने चले गए जिससे कि युवा और नेपाल की सेना में जो झड़प हुआ उसमें 15 से 20 लोग मर गए और 30-40 लोग घायल भी हो गए,युवाओं का कहना है कि नेपाल सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित कर दिया
ये GEN Z क्रांति क्या है:
नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि नेपाल के युवा नेपाल के सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे उसके खिलाफ आवाज उठा रहे थे इसलिए नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित कर दिया और उससे नाराज होकर नेपाल के युवा सड़कों पर उतर आए विरोध प्रदर्शन करने लगे,क्योंकि युवाओं को यह लग रहा था कि नेपाल सरकार उनकी आवाजों को दबा रही है, और इस विरोध प्रदर्शन में 15 से 30 साल के युवा जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,नेपाल सरकार के खिलाफ,स्कूल ड्रेस पहने हुए बच्चे भी सड़कों पर बैनर, होल्डिंग लेकर नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
नेपाल के युवाओं को मिला सबका साथ:
युवाओं ने जिस दिन से विरोध प्रदर्शन नेपाल सरकार के खिलाफ शुरू किया है,वहां के फिल्म अभिनेता, विपक्ष दल के नेता,और भी सैकड़ो हस्तियां युवाओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में एकजुट हो गई है,और ऐसा कहा जा रहा है कि नेपाल की सरकार अब घबरा गई है,क्योंकि ऐसा विरोध प्रदर्शन वह भी नेपाल की संसद में घुसकर युवाओं द्वारा नेपाल के इतिहास में पहली बार हो रहा है
जो प्रदर्शनकारी हैं उन्हें गोली मारो:
भ्रष्टाचार के खिलाफ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिबंध होने के खिलाफ नेपाल के युवा नेपाल के संसद में घुसकर विरोध प्रदर्शन की है और नेपाल की सेना युवाओं पर गोली बरसा रही है आंसू गैस की गोली छोड़ें जा रहे हैं,ऐसा कहा जा रहा है कि नेपाल की सरकार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को गोली मारो और इसी विरोध में 15 से 20 युवाओं की मृत्यु भी हो चुकी है और 30 से 40 युवा घायल भी हो चुके हैं,लेकिन नेपाल की सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा,हालत बिगड़ने पर काठमांडू सहित कई शहरों में कर्फ़्यू लागू कर दिया गया और सेना को तैनात किया गया
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ भ्रष्टाचार और उनका त्यागपत्र:
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर युवाओं ने भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया,वहां के लोगों का कहना है कि नेपाल की सरकार ने बगान घोटाला,निवास घोटाला,अधिकारी वर्ग की विशेषता करना,नीतिगत भ्रष्टाचार और इन्हीं भ्रष्टाचारों के खिलाफ नेपाल के युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उसे करके नेपाल की सरकार की भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे और आवाज उठा रहे थे जिनका खामी आज उन्हें गोलियों आंसू गैस मृत्यु से भुगतना पड़ रहा है,आज इस विरोध प्रदर्शन का इतना व्यापक असर हुआ कि प्रधानमंत्री केपी ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा
मशहूर शायर जिगर मुरादाबादी की ग़ज़ल का मशहूर शेर है
“जिधर जवानी चलती है, उधर ज़माना चलता है,
जहाँ भी तू रहता है, वहीं समाँ चलता है।”
जी हां दोस्तों जिस देश के युवा अगर सरकार की नीतियों के खिलाफ सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका मतलब कि देश में युवा जागरुक है और सरकार बदलने में सबसे अधिक योगदान उनका है,क्योंकि आजकल के युवा इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माया जाल में फंस कर अपने जीवन की आहुति दे रहे हैं उन्हें यह पता नहीं कि यह सोशल मीडिया एक चुंबक है और आप एक लोहा जो एक बार अगर इससे चिपक गए तो फिर छूट नहीं पाएंगे परंतु कुछ ऐसे युवा भी हैं जो इस सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं जैसा कि नेपाल की युवा कर रहे हैं,आज के इस दौर में जब हम चांद पर पहुंच रहे हैं,तमाम नई टेक्नोलॉजी से देश को आगे ले जा रहे हैं उसमें सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा योगदान है,मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि किसी भी देश की सरकार को बदलने में युवाओं का सबसे अधिक योगदान रहता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ताकत इतनी है आज के इस दौर में कि वह किसी की सरकार को अर्श से फर्श पर ला सकती है तो यह बात सरकारों को समझना चाहिए की युवा क्या चाहते हैं और किस लिए आपको वोट दिए हैं अगर उनकी बातों को नजर अंदाज किया जाएगा तो फिर ऐसे ही विरोध प्रदर्शन नेपाल में नहीं बल्कि हर देश में होने चाहिए,फिलहाल पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
