बिहार में फिर झूठ का चला तलवार

जी हां दोस्तों बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिसकी तारीख तय हो चुकी है ऐसे में सारी पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर रोज बैठक कर रही है और जनता से लोक लुभावन वादे भी कर रही है,एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला मुसलसल जारी है,कभी तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को पलटूराम कहते हैं तो कभी प्रशांत किशोर नीतीश कुमार को नवी फेल कहते हैं,तो कभी चिराग पासवान सीट बंटवारे को लेकर नाराज रहते है ऐसी चर्चाएं हो रही है,इसी बीच तेजस्वी यादव ने एक नया झूठा तलवार चला दिया है राजनीति काhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं क्या कहा तेजस्वी यादव ने:
बिहार की राजनीति पर इन दोनों पूरे देश की नजर है प्रधानमंत्री मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां,प्रशांत किशोर लगातार सभाएं,तेजस्वी यादव का लगातार भाषण सब जारी है क्योंकि अब जनता की बारी है,ऐसे में बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक नया बाण छोड़ा है सरकारी नौकरी का,जी हां दोस्तों तेजस्वी यादव ने यह वादा किया है कि अगर बिहार में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी होगी,तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर अधिनियम बनाएंगे और 20 महीना के अंदर हर उस घर में जिसमें सरकारी नौकरी नहीं है उनको सरकारी नौकरी देंगे
क्या हर घर मे एक सरकारी नौकरी मिल सकती है:
क्या तेजस्वी यादव सरकार बनने के बाद हर घर में एक सरकारी नौकरी दे पाएंगे? अगर बात करें परिवारों की तो ऑफीशियली 3 करोड़ परिवार है और अनऑफिशियली साढे तीन करोड़ परिवार है,बात करें सरकारी नौकरी की तो बिहार में 45 विभागों में 16 लाख सरकारी पद है जिसमें से 11लाख सरकारी कर्मी काम कर रहे हैं,अगर अनुमान लगाया जाए तो 4 लाख पद रिक्त है,तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के साथ बिहार का चुनाव लड़ रहे है लेकिन दोनों पार्टियों के बयान में बहुत फर्क है तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे,वहीं कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि साढ़े चार लाख पद जो खाली है उनको भरेंगे, आखिर तेजस्वी यादव के पास कोई उत्तर है जिससे वह साबित कर सके कि हर घर में एक सरकारी नौकरी दे पाएंगे
झूठे वादों पर बन रही है सरकार:
आपको बता दें कि भारत एक ऐसा देश है जहां जब चुनाव आता है तो झूठे वादों से जनता को मोटिवेट कर दिया जाता है और सत्ता हासिल कर ली जाती है,यह मैं किसी एक पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं हर पार्टियों का वही हाल है,केंद्र में जब भाजपा की सरकार आई थी तो उन्होंने वादा किया था 2 करोड़ रोजगार का वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया ठीक वैसे ही वादा तेजस्वी यादव भी कर रहे हैं कि वह हर एक घर में सरकारी नौकरी देंगे केवल और केवल चुनाव जीतने के लिए और सत्ता पर बैठने के लिए कोई भी झूठे वादे कर दो,तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि वह किस डेटा के तहत बिहार के हर घर को सरकारी नौकरी दे पाएंगे जबकि बिहार के 45 विभागों में 16 लाख पद हैं जिनमें से 11 लाख पद पर सरकारी कर्मी काम कर रहे है और चार लाख पद रिक्त है,तेजस्वी यादव हर घर को सरकारी नौकरी देने में लग गए हैं,हां तेजस्वी यादव के इस बयान से जनता में एक विश्वास पैदा होगा कि तेजस्वी यादव अगर आएंगे तो उनके घर में एक सरकारी नौकरी मिलेगा इसलिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाओ
सरकारी नौकरी का लालच:
दोस्तों सरकारी नौकरी का लालच यूपी,बिहार में बहुत प्रचलित है,जब भी चुनाव आता है नेता इसी को अपना ब्रह्मास्त्र बनाकर जनता में छोड़ देते हैं और चुनाव जीत जाते हैं,उसके बाद जनता को मिलता क्या है बाबा जी का ठुल्लू? हर चुनाव में यह वादे जरूर किए जाते हैं कि सरकारी नौकरी दी जाएगी और जनता इन्हीं वादों पर अपने जनप्रतिनिधि को चुनती है और प्रदेश का बागडोर संभालने को देती है लेकिन वही नेता जब सत्ता पर काबिज हो जाता है तो सरकारी नौकरी की बातें भूल जाता है फिर जनता उनको गाली देती है उनको उल्टा सीधा कहने लगती है और फिर भूल जाती है फिर चुनाव आता है तो फिर वही बात दोहराई आती है फिर जनता उन्ही बातों में आ जाती है और उनको जीता देती है,नेता जनता को किस समय,कैसे,कब उपयोग करना है यह भली-भांति जानते हैं,लेकिन जनता कभी-कभी लापरवाही कर देती है जिसका नतीजा यह होता है कि उनकाे 5 साल तक फिर इंतजार करना पड़ता है,मेरा कहना यह है की आप अपनी चुनी हुई सरकारों का पूरा लिखा जोखा निकालिए,उसके बाद सोचिए समझिए तब उनको वोट दीजिए धन्यवाद
