Senior Citizen के लिए चार जबरदस्त स्कीम

सरकार सीनियर सिटीजनों के लिए हमेशा कोई न कोई योजना लागू करती है ताकि उन्हें वृद्धावस्था में ज्यादा आर्थिक समस्या ना हो,सरकार ने चार ऐसी योजनाएं लांच की है जो सीनियर सिटीजन के लिए सबसे अच्छी योजना मानी जा रही है,वैसे भी भारत में बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और आज के इस महंगाई के दौर में अपनी जरूरत को पूरा करना बेहद ही दुर्लभ हो गया है,इसीलिए सरकार बुजुर्गों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती है ताकि बुढ़ापे में उनका आर्थिक सहायता मिल सके जिससे कि उनका जीवन यापन चल सके,आईए जानते हैं उन चार योजनाओं के बारे में,http://news24hourslatest.in
1-प्रधानमंत्री वय वंदन योजना:ये योजना उन बुजुर्गों के लिए है जो 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के हैं, योजना की निवेश पर आपको मिलेगा 7.4% ब्याज,यह योजना एलआईसी के माध्यम से चलाई जाती है,यह 10 साल की अवधि के लिए होती है और बुजुर्गों को मासिक,त्रैमासिक,अर्धवार्षिक या वार्षिक पेंशन का विकल्प मिलता है।
2-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना:योजना वरिष्ठ नागरिकों की सबसे अच्छी योजनाओं में से एक है,योजना में आप ₹1,000 से लेकर 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं जिसमें आपको मिलेगा 8.5% का ब्याज
3-स्वास्थ्य बीमा योजना:सरकार ने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है,योजना के अंतर्गत अगर कोई बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती होता है तो इलाज और दवा के खर्च के लिए सरकार योजना लाई है जिसमें उसकी काफी मदद मिलती है
4-सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:इस योजना के अंतर्गत जो आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिक हैं उन्हें पेंशन दी जाती है ताकि वृद्धावस्था में उनका जीवन यापन हो सके,यह पेंशन केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दी जाती है और इससे बुजुर्गों को आर्थिक मदद मिलती है।
