केवल इलायची से आप कैसे बीमारी दूर कर सकते हैं जानिए कैसे

आज के इस दौर में जब हर चीज मिलावटी हो चुका है,शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है उस दौर में अगर आप अपने सेहत का ख्याल नहीं रखेंगे तो आने वाले समय में अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है आपको कि,आज की जिंदगी में लोग बाहर खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं,रेड़ी पर,होटल में इन सब खानों में आपको टेस्ट तो मिलेगा लेकिन आपके शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ये कुछ समय बाद पता चलता है, युवावस्था में तमाम बीमारियों से मनुष्य ग्रसित हो जाता है,जो व्यंजन बाहर खाने को मिलते हैं मोमोे,चाऊमीन बर्गर,नूडल्स जो शरीर में अनेको प्रकार की बीमारियों को दावत देते हैं यह जानते हुए भी ये सारा विषैला खाना अनेक बीमारियों की जड़ है लोग नासमझ है और जब वही बीमारी उन्हें चपेट लेती है तो फिर वह परहेज करते हैं डॉक्टर के अनुसार चलते है ल,ऐसे में क्यों ना आप पहले से ही सतर्क रहें ताकि जितना जीवन शेष है उसे आप बीमारी से रहित काट सके,ऐसे में आपके रसोई में जितनी मसाले हैं,खाने-पीने के समान वह एक औषधि का काम करती है उनमें से एक है इलायची,केवल इलायची से आप कैसे बीमारी दूर कर सकते हैं जानिए कैसेhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इस इलायची के बारे में:
एक औषधीय गुण से भरा हुआ मसाला है और काफी सुगंधित मसाला सब्जियों में या चाय में इसे डालने से एक तो खुशबू बहुत अच्छी आती है और खाने का स्वाद भी बदल जाता है,इसीलिए कहा जाता है खाने के साथ-साथ यह सेहत पर भी इसका असर पड़ता है
आईए जानते हैं इसके मुख्य फायदे:
1-पाचन शक्ति बढ़ाना:आपको बता दे की इलाइची आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है,गैस,बदहजमी,पेट दर्द काे दूर करने में काफी फायदेमंद होता है,भोजन करने के बाद अगर आप इलायची खाते हैं तो आपकी पाचन शक्ति अच्छी होती है
2- दिल के लिए लाभदायक:
इलायची ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है,खून के संचार को भी सुधारता है,इलायची खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है
3-सर्दी खांसी में भी राहत देता है:
गले की खराश खांसी बलगम को भी इलायची दूर करता है
4-डायबिटीज को नियंत्रित रखता है:
अगर आप इलायची रोजाना खाते हैं तो यह आपके शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है,एक रिसर्च में पाया गया है कि ये इंसुलिन के प्रक्रिया को काफी सहायता प्रदान करता है
5-मुंह की गंध को दूर करता है:
इलायची का उपयोग एक आम उपयोग हो चुका है हर लोग लगभग इलायची खाते हैं और खासकर खाना खाने के बाद ताकि मुंह की गंध दूर हो जाए,बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम इलायची करता है
6-डिटॉक्सिफिकेशन में राहत देता है:
शरीर के टॉक्सिक तत्व निकालने में मदद करता है,जिससे की किडनी और लीवर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं
7-वजन घटाने में मददगार:
आपको बता दे की इलायची मेटाबॉलिज्म में भी काफी मदद करता है,मतलब की शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे कि अतिरिक्त फैट बर्न होता है,और शरीर का वजन भी काम होता है
8-यौन शक्ति को बढ़ाता है:
आपको बता दे की इलाइची यौन शक्ति बढ़ाने में भी काफी मदद करता है इसलिए आयुर्वेद में इस कामोत्तेजक भी कहा गया है
आईए जानते हैं कैसे इसका सेवन करें:
•ऐसा कहा गया है कि अगर आपको अपनी सेहत तंदुरुस्त रखती है तो दो इलायची प्रतिदिन आप खाएं
• अगर आपको खांसी है तो इलायची पावडर,शहद,नींबू काली मिर्च का पीसकर पाउडर बनाकर उसे खाएं इससे आपको काफी आराम मिलेगा
• आप इलायची की हर्बल चाय भी पी सकते हैं
• सुबह-सुबह आप इलायची,अदरक काली मिर्च का काढ़ा बनाकर उसे पिए जिससे कि आपके शरीर में संतुलन बना रहेगा
सावधानियां:
• गर्भवती महिलाये बहुत ज्यादा इलायची खाने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर लें क्योंकि बहुत ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी,हार्टबीट में दिक्कत आ सकती है
तो कुल मिलाकर यह कहना है कि अगर आपको अपने शरीर में संतुलन बनाए रखना है तो स्वस्थ और पोषक तत्व से भरपूर चीजों का सेवन करें
