महिला क्रिकेट टीम ने जीता वर्ल्ड कप जानिए क्यों खास है

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पहली बार इतिहास रचा है साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह किताब भारत ने जीत लिया है पूरे देश में खुशी की लहर है प्रधानमंत्री मोदी,,गृह मंत्री अमित शाह,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तमाम नेताओं ने जमकर भारतीय महिला क्रिकेट की तारीफ की है,डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए और पांच विकेट भी लिए,दीप्ति शर्मा ने भारत को जिताने में बहुत अहम भूमिका निभाईhttp://news24hourslatest.in
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रच दिया इतिहास:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी महिला वनडे कप अपने नाम कर लिया इसी के साथ एक इतिहास भी रचा गया कि भारतीय महिला टीम ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया है,इसी के साथ पूरे देश में लोग खुशियां मना रहे हैं मिठाइयां बांट रहे हैं और नारा लगा रहे हैं कि “हमारी छोरी छोरों से कम है के” साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला टीम ने यह किताब अपने नाम किया है सबसे अधिक रन बनाने वाली शेफाली वर्मा 87 उसके बाद दीप्ति शर्मा 58 रन के साथ पांच विकेट
आईए जानते हैं किसने क्या-क्या कहा:
भारतीय क्रिकेट टीम महिला ने वर्ल्ड कप जीत कर एक नया इतिहास रच दिया है इस सिलसिले में क्रिकेटर से लेकर अभिनेता से लेकर नेताओं ने सब ने अपने-अपने तरीके से बधाई दी
आईए जानते हैं किसने क्या लिखा
1-प्रधानमंत्री मोदी:प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम में शानदार जीत दर्ज की पूरी टीम ने दुगनी मेहनत और जज्बा दिखाया और यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन को प्रेरणा देगी आगे उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है
2-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:भारत के प्रथम नागरिक यानी कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीतने की बधाई दी उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने पहली बार एक खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर देश को बड़ा सम्मान दिलाया आगे उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक छड़ महिला क्रिकेट को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा भारतीय खिलाड़ियों के इस जज्बे और उपलब्धि पर गौरवांवित महसूस कर रही हूं
3-सचिन तेंदुलकर:भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने लिखा की 1983 की जीत ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता आज हमारी महिला क्रिकेट टीम ने कुछ बेहद खास कर दिखाया है उन्होंने देशभर की अनगिनत लड़कियों को बैट बॉल उठाने मैदान में उतरने और यह विश्वास रखने की ताकत दिए की एक दिन वह भी या ट्रॉफी उठा सकती है यह भारतीय क्रिकेट के सफर का ऐतिहासिक पल है,वेल्डन टीम इंडिया,अपने पूरे देश को गर्व से भर दिया है
3-अमित शाह:भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम ये देश के लिए गर्व का छड़ है,आपकी बेहतरीन क्रिकेट स्किल ने लाखों लड़कियों को प्रेरित करने का रास्ता बनाया है,पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई
4-योगी आदित्यनाथ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा ऐतिहासिक विजय विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक अभिनंदन देशवासियों को हृदय से बधाई आप सभी देश का गौरव है,भारत माता की जय
5-विराट कोहली:विराट कोहली ने लिखा है की लड़कियों ने इतिहास रच दिया है और एक भारतीय होने के नाते में बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं कई वर्षों की मेहनत आखिरकार रंग लाई हरमन और पूरी टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई वेल्डन टीम इंडिया,इस पल को खुलकर जियो आने वाली पीढ़ियां आपसे प्रेरित होंगी
6-सुंदर पिचाई:गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ने लिखा कि क्या रोमांचक फाइनल था 1983 और 2011 की यादें ताजा हो गई टीम इंडिया को बधाई आप आने वाली पीढियां को प्रेरित करेंगी दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार खेल दिखाए
7-ममता बनर्जी:पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा आज पूरा देश हमारी महिला टीम पर गर्व महसूस कर रहा है जिन्होने वर्ल्ड कप फाइनल में या कमल किया है उन्होंने पूरा टूर्नामेंट में जिस जगह के साथ खेला है वह आने वाली पीढियां की लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगा अपने साबित कर दिया कि आप दुनिया की सबसे बेस्ट टीम है और आपने हमें कई शानदार पल दिए हैं,आप हमारे हीरो हैं
सही बात है आज के इस युग में लड़कियां लड़कों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और कितने क्षेत्र ऐसे हैं जहां पुरुष पीछे हैं और महिलाएं आगे हैं आज महिलाएं हर वह मुकाबला कर लेती है जो पुरुष करता है चाहे वह जहाज चलाना हो,चाहे वह देश चलाना हो,चाहे वह पढ़ाई हो चाहेकोई भी क्षेत्र हो हमें अपने भारतीय महिलाओं पर गर्व है
