अनंत की गिरफ्तारी रात ऐसा क्या हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले मकोमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद्र यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई,लोग सड़कों पर अनंत सिंह का विरोध कर रहे हैं,वही अनंत सिंह दुलारचंद की हत्या के बाद खुलेआम अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं,आपको बता दे की जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी है अनन्त सिंह,दुलारचंद के पोते ने लगातार अनन्त सिंह और उनके गुंडों पर आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने मेरे दादा की हत्या की,जब खबर फैल गई की लगता है माहौल बिगड़ जाएगा तो सरकार ने उसे गिरफ्तार करवा दियाhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं गिरफ्तारी कैसे हुई:
मामला मकोमा विधानसभा क्षेत्र का है जब जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार का प्रचार दुलारचंद कर रहे थे ठीक उसी समय दुलारचंद के समर्थकों में और अनंत सिंह के समर्थकों में बहस हो गई जिससे कि दुलारचंद को गोली लग गई और उनकी मृत्यु हो गई जिससे कि माहौल और खराब होता गया,मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया और करीब डेढ़ सौ पुलिस अनन्त सिंह के घर के बाहर खड़ी थी,उसी रात को अनन्त सिंह और उसके दो सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,उसके बाद प्रबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस की की ये हत्या का मामला है और साक्ष्य संकलित किए गए हैं
चुनाव आयोग में एनडीए को बड़ा झटका दिया है:
मुख्य चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव के पहले यह हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव करवाता है,ऐसे में यह आकलन लगाया गया है कि क्या अनंत सिंह की गिरफ्तारी एनडीए को पड़ेगी भारी क्योंकि अनन्त सिंह एनडीए के उम्मीदवार थे,अब अनन्त सिंह सलाखों के पीछे हैं लेकिन कई बार अनन्त सिंह जेल में रहते हुए भी चुनाव जीते हैं वहां के स्थानीय कुछ लोग अनन्त सिंह को मसीहा बताते हैं तो कुछ उनको खूंखार अपराधी की श्रेणी में डालते हैं,ऐसे में अनन्त सिंह की गिरफ्तारी क्या नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचा सकती है,लोगों की राय में अनन्त सिंह की गिरफ्तारी नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाएगी लेकिन उतना नहीं क्योंकि अनन्त सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं अगर वह गिरफ्तार नहीं हुए रहते तो हो सकता था नीतीश कुमार को बहुत बड़ा झटका लगता लेकिन समय रहते नीतीश कुमार ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया क्योंकि नीतीश कुमार की छवि बहुत साफ सुथरी है आज तक नीतीश कुमार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी राजनीति में दखल करने नहीं दिया,किसी उद्योगपतियों से उतना कोई संपर्क नहीं, इसलिए लोगों को उनकी छवि पसंद आती है
क्या प्रभाव पड़ेगा मोकामा विधानसभा क्षेत्र पर:
ऐसा कहा जाता है कि अनंत सिंह को वहां के लोग छोटे सरकार के नाम से पुकारते थे क्योंकि कुछ लोगों के लिए वह मसीहा था तो कुछ लोगों के दुदाँत अपराधी इसलिए वह जेल में रहकर भी जीत जाता था एक अपराधी की खासियत है कि गरीबों के लिए कुछ काम कर दो जिससे कि वह तुम्हें मसीहा कहे बाकी पर्दे के पीछे से रंगदारी चालू रहे कोई कुछ बोले तो उसकोे मौत के घाट उतार दो यही काम था अनन्त सिंह का लेकिन फिर भी उसे लोग अपना मसीहा मानते हैं,अनन्त सिंह के गिरफ्तारी के बाद वहां के कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे नेता जेल में रहकर भी चुनाव जीत जाते हैं लेकिन अब लोग जागरुक हो चुके हैं लेकिन खौफ अभी भी बरकरार है यही कारण है कि नेता जेल में रहकर भी जीत जाते हैं बिहार में जाति फैक्टर इतना प्रभावित है की अनन्त सिंह जैसे अपराधी को उसके जाती वाले बिना सोचे समझे विधायक बना देते हैं,और यही कारण है कि कोई भी क्षेत्र या राज्य पिछड़ा का पिछड़ा रह जाता है उसके बाद सारा दोष सरकार पर आ जाता है
नीतीश कुमार के पार्टी के प्रत्याशी अनन्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन फिर भी उन्हें कुछ लोग मसीहा मांगते हैं जैसे सहाबुद्दीन को मानते थे ऐसे अपराधियों से बिहार की धरती भरी पड़ी है लेकिन फिर भी अपराध रुकता नहीं है ठीक चुनाव से पहले ऐसी घटना यह संदेश देती है की शासन व्यवस्था बदहाल है, आखिर कैसे अपराधी किसी के लिए मसीहा हो सकता है,किसी गरीब को धमकाना,डरवाना उसके बाद कुछ पैसे दे देना यही कारण है कि लोग उसे मसीहा बना देते हैं,लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जो अपराधी है उसे किसी भी हाल में मसीहा कहना यह समाज पर,लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करता है कुछ दिनों से चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठते आ रहे हैं ऐसे में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह साफ कह दिया कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से होना चाहिए और अगर कोई ऐसा अपराध करता है उसे तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए क्या चुनाव आयोग ने कांफ्रेंस करके अपनी छवि साफ कर ली,अब देखते हैं कि अनन्त सिंह की गिरफ्तारी का क्या असर एनडीए के सरकार पर पड़ता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल धन्यवाद
ये भी पढ़े:दुलारचंद हत्याकांड: इनको अब होगी सजा
