तेजस्वी के हार का तीन कारण

बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ सारी पार्टियों ने जमकर प्रचार किया अब सबके आराम करने का मौका आ गया मतलब की चुनाव खत्म होते ही सारी पार्टियों ने थोड़ी सांस ली वही इस बार बिहार की जनता ने अप्रत्याशित वोट दिए और सबसे अधिक वोट मिले बीजेपी को 101 सीटों में से 91 सीटों पर बीजेपी जीती वही 101 सीटों में से 83 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड और 29 सीटों में से 19 सीटों पर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) यानी कुल टोटल एनडीए गठबंधन को 202 सिट मिला जो की अकल्पनीय था,इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए ऐसा कहा जा रहा था एंटी इनकंबेंसी नीतीश कुमार के खिलाफ हैhttp://news24hourslatest.in
तेजस्वी यादव ने 174 रैलियां की फिर भी हार गए:
महागठबंधन की सबसे प्रमुख पार्टी बिहार की राष्ट्रीय जनता दल जिसके सबसे प्रमुख नेता हैं तेजस्वी यादव जिन्होंने बिहार विधानसभा में अपनी जी जान लगा दी थी,एक-एक दिन में 20-20 रैलिया करते थे पूरे विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने करीब 174 रैलियां की लेकिन बिहार की जनता से कनेक्ट नहीं कर पाए,जो वादे तेजस्वी यादव ने किए थे उन वादों पर बिहार की जनता ने कोई भरोसा नहीं किय,सबसे बड़ा वादा था तेजस्वी यादव का बिहार के हर घर को सरकारी नौकरी देना जो कि लगभग असंभव बिहार के लिए क्योंकि तेजस्वी यादव का जो बजट था वह 30 गुना अधिक था बिहार के बजट से ऐसे में यह भ्रम फैलाया गया चुनाव के लिए की हर परिवार को सरकारी नौकरी देंगे,तमाम सारे वीडियो वायरल हुए तेजस्वी यादव के की आखिर वह कहां से इतने पैसे लेकर आएंगे इस पर तेजस्वी यादव ने कुछ नहीं बोला उसके बाद बिहार की जनता समझ गई कि यह केवल खोखले वादे किए जा रहे हैं वहीं महागठबंधन के साथी कांग्रेस का इस बार बहुत बुरा हाल हुआ 2015 के विधानसभा चुनाव को देखिए तो कांग्रेस को 27 सिट मिली थी,2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सिट मिली और 2025 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 सिट यानी दिन प्रतिदिन साल दर साल इनका ग्राफ घटता गया,राहुल गांधी के वोट चोरी का मुद्दा बिहार की जनता ने नकार दिया कारण यह था की बिहार की जनता को पैसे चाहिए, रोजगार चाहिए दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं चाहिए जैसे खाना,साइकिल,पेंशन इस पर राहुल गांधी ने कोई चर्चा नहीं कि वह डायरेक्ट वोट चोरी का मुद्दा लेकर पूरे बिहार भ्रमण कर रहे थे जैसे ही चुनाव की शुरुआत हुई राहुल गांधी विहार गए कुछ दिन तक रुके जनसभाएं की,रैलियां की फिर गायब हो गए 2 महीने के लिए मलेशिया चले गए,अंतरध्यान में,उसके बाद फिर जगे तो याद आया बिहार में चुनाव है तो फिर आ गए,अगर आप निरंतर चुनाव में नहीं दिखेगे तो कोई आपको वोट नहीं देगा लिहाजा कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर सिमट गई
तेजस्वी के हार के तीन कारण
1-तेजस्वी के हार का कारण राहुल गांधी,राहुल गांधी जहां-जहां हारे वहां वहां बीजेपी को बढ़त मिली क्योंकि जनता कांग्रेस को पसंद नहीं करती है और जहां-जहां कांग्रेस चुनाव लड़ी वहां वहां जनता ने वोट कांग्रेस को न देकर भाजपा को दे दिया क्योंकि वह तेजस्वी को भी नहीं दे सकते थे
2- जंगलराज का मुद्दा पुरे बिहार में चर्चा का विषय रहा बीजेपी जब से चुनाव प्रचार में लगी तब से जंगल राज के मुद्दे को नहीं छोड़ा और अंत तक उस मुद्दे को पकड़े रहा और यही कारण है कि जंगल राज लोगों के दिमाग में बस गया कि कहीं तेजस्वी यादव अगर सरकार बना लिए तो लालू यादव जैसी जंगलराज की स्थिति फिर ना आ जाए बिहार में इस डर से महिलाओं ने तेजस्वी यादव को वोट नहीं दिया क्योंकि जो भी बुजुर्ग महिलाएं हैं वह लालू यादव के शासन को अच्छी तरीके याद करती है कि कैसे रंगदारी होती थी,गोलीबारी होती थी,अपहरण होता था लूटमार होता था,जिन महिलाओं को ऐसा दृश्य कैद है वह कभी भी तेजस्वी यादव को वोट नहीं करेंगे तो यह थी तेजस्वी यादव की दुखती नस जिसे भाजपा ने पकड़ लिया
3-तेजस्वी यादव का बेमतलब बयानबाजी,जी हां दोस्तों बिहार चुनाव को जीतने के लिए तेजस्वी यादव ने ऐसे बयान दिए जिनको पूरा कर पाना लगभग असंभव था, हर घर को सरकारी नौकरी देना असंभव है,जब उनके रील्स वायरल हुई तो लोगों ने पूछा कि आखिर कैसे आप देंगे यह सरकारी नौकरी इस पर तेजस्वी यादव का कोई जवाब नहीं था तो लोगों को समझ में आ गया कि यह केवल झूठे वादे कर रहे हैं,उसके बाद ₹30000 महिलाओं को देना यह भी एक अपने आप में उटपटांग बयान था तो ऐसे ऐसे कितने बयान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में दे डाले बिहार की जनता को जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा,लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि तेजस्वी यादव ने अपने रेलियाे में लालू यादव के शासन का जिक्र नहीं किया क्योंकि उन्हें पता था कि जो भी सिट आ रही हैं वह भी नहीं आएंगे,अगर तेजस्वी लालू यादव के शासनकाल का जिक्र किया क्योंकि जनता उसे जंगलराज से जोड़ दिया है,खैर अब देखते हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
