
मणिकर्णिका घाट का मामला कुछ दिन से सुर्खियों में है ऐसा कहा जा रहा है की कहानी साधु संत इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण के कार्य में जो तमिलनाडु की एजेंसियां लगी थी उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है, इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है, नेताओं का कहना है की बनारस में हो रहे इस काम का विरोध कई साधु संत भी कर रहे हैं, विकास की दिशा में यह काम हो रहा है इस पर विपक्ष का कहना है कि सरकार जानबूझकर मंदिरों को तोड़ रही है, आपको बता दे कि बीते कुछ सालों में बनारस में लगातार विकास के काम होते रहे हैं। इसके अलावा, AI ने कराया मणिकर्णिका पर बवाल।
AI ने कराया मणिकर्णिका घाट पर बवाल:
मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण को लेकर काफी विरोध हो रहा है,विपक्षों का कहना है की सरकार साधु संतों का अपमान कर रही है,हमारे देवी देवताओं का अपमान कर रही है क्योंकि सुंदरीकरण के बीच जो भी थोड़े बहुत मंदिर आए हैं उन्हें तोड़ा गया है,सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट के तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह जो तस्वीर वायरल हो रही है यह एआई द्वारा बनाई गई है,एआई द्वारा बनाए गए इस तस्वीर से समाज में द्वेष की भावना फैल रही है जिसे रोका जाना चाहिए,लिहाजा अब प्रशासन ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दि है
संजय सिंह पप्पू यादव पर क्यों हुआ केस:
मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास के कार्यों को लेकर एआई द्वारा जेनरेटेड की गई वीडियो खूब वायरल हो रही है,प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और मामले की कार्यवाही शुरू की,विपक्षी नेताओं का कहना है कि इसमें साधु संतों का अपमान हो रहा है,हिंदू देवी देवताओं का अपमान भारतीय जनता पार्टी कर रही है, और आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और कांग्रेस नेता पप्पू यादव समित आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है,पुलिस उपायुक्त गौरव बंसल ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है ऐसे में समाज को गलत तरीके से कार्यों को पेश करना अनैतिक है और इसके खिलाफ आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है
संजय सिंह ने क्या कहा:
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस किया जा रहा है,मंदिरों को तोड़ा जा रहा है,साधु संतों का अपमान किया जा रहा है,आगे उन्होंने कहा कि काशी का जीर्णोद्धार करने वाली माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को ध्वस्त किया जा रहा है,संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इसका जमकर विरोध किया है यहां तक की कई साधु संत भी इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन शिकायत सिर्फ मेरे खिलाफ ही दर्ज की गई है,आपको बता दे कि संजय सिंह ने कहा कि मंदिरों को तोड़ने वाली सरकारों पर कार्यवाही करो और मुझे डराने की कोशिश मत करो
एसीपी अतुल अंजान ने क्या कहा:
आपको बता दे की एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने भी कह डाला कि यह सिर्फ एआई से वीडियो जनरेट की जा रही है और लोगों के मन में अलग-अलग द्वेष फैलाने की कोशिश की जा रही है,एआई जेनरेटेड वीडियो प्रसारित करने वाले आठ लोगों पर कार्यवाही की जाएगी जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के नेता पप्पू यादव और जसविंदर कौर शामिल है,उन्होंने बताया कि यह लोग जानबूझकर भ्रामक सूचना फैलाकर,धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं
पप्पू यादव ने क्या पोस्ट किया:
पप्पू यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह संसदीय क्षेत्र है जहां हिंदू देवी देवताओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है,धार्मिक भावनाओं को तोड़ा जा रहा है,आगे उन्होंने कहा कि हर हर महादेव को बदलकर घर-घर मोदी का नारा देने वाले अंधभक्त हिंदू सभ्यता के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं,आंखें खोलो सच को देखो
एआई ने कराया मणिकर्णिका घाट पर बवाल:
आज के जमाने में एआई जेनरेटेड वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं क्योंकि यह देखने में भी खूबसूरत लगते हैं लेकिन इसका दुष्परिणाम दुनिया को देखने को मिल रहा है,हाल ही में हमने मणिकर्णिका घाट का उदाहरण देख कैसे एआई के द्वारा भ्रामक वीडियो फैलाया जा रहा है जिससे धार्मिक उन्माद फैल सके इसके लिए पुलिस प्रशासन को आकर यह तक कहना पड़ा कि यह वीडियो एआई द्वारा जेनरेटेड है इस पर विश्वास ना करें आप लोग,मणिकर्णिका घाट पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है जिस किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए,आपको बता दे की मणिकर्णिका घाट के मामले में तमिलनाडु की एजेंसी ने शिकायत दर्ज कराई है,और जो जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मुकदमा भी कराया गया है
