
गाजर चुकंदर सूप के अद्भुत फायदे
सर्दियों में लोग सुप के दीवाने हो जाते हैं लोग अलग-अलग सब्जियों का सुप पीते हैं ताकि शरीर बेहद तंदुरुस्त रहे,सर्दियों में सुख का सेवन आपका वजन को भी नियंत्रित करता है और आपको भूख भी नहीं लगने देता है,आज हम इस आर्टिकल में आपको गाजर और चुकंदर के सूप के अद्भुत फायदे के बारे में बताएंगे
गाजर और चुकंदर सूप के अद्भुत फायदे:
सर्दियों में सूप पीने के बहुत लाभ है,ऐसे में अगर आप गाजर चुकंदर का सूप पीते हैं तो इससे आपके शरीर का हीमोग्लोबिन भी नियंत्रित रहता है और आपका खून को साफ करने में मदद भी करता है और आपको पता होगा कि अगर खून आपका साफ है तो आपका चेहरा ऑटोमेटिक निखरने लगेगा,अगर गाजर और चुकंदर के सूप को आप अपने डिनर में शामिल करते हैं तो यह आपके वजन को भी नियंत्रित करता है
कैसे बनाएं गाजर चुकंदर का सूप:
गाजर चुकंदर सूप के लिए आपको दो मध्यम आकार का गाजर लेना है,एक छोटा चुकंदर,एक छोटा अदरक और लहसुन की दो कलियां,अब कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर इन सब्जियों को डाल दे और दो सिटी लगाये, और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में पीस लें, इसके बाद उस जूस को छान ले,उसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक थोड़ी,काली मिर्च और नींबू मिला ले ताकि स्वाद और अच्छा हो जाए,इस सुप को आप कभी भी पी सकते हैं अगर डिनर में सुप को आप शामिल करते हैं तो यह आपका वजन को भी नियंत्रित करता है
