
लाल आलू के फायदे
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना हर सब्जी अधूरी है,भारत के लगभग हर परिवार में आलू की सब्जी जरूर बनती होगी,बच्चों से लेकर बूढ़ो तक,बच्चियों से लेकर औरतों तक सबको आलू बेहद ही पसंद आता है,एक तरह से आलू सब्जियों का राजा है,किसी भी सब्जी में आप आलू मिक्स करके सब्जी के स्वाद को दोगुना कर सकते हैं,मार्केट में आलू के कई प्रकार होते हैं जैसे एक लाल आलू होता है जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है
तो आईए जानते हैं लाल आलू के अद्भुत फायदे:
1-ब्लड शुगर कंट्रोल:लाल आलू में कैल्शियम, मैग्नीशियम,पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है
2-एंटीऑक्सीडेंट:लाल आलू में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है,कुछ शोधकर्ताओं का यह भी कहना है की आलू के छिलके में एंथोसाइएनिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है जिसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुड़ होते हैं
3-एनर्जी से भरपूर:लाल आलू में विटामिन बी6 के साथ-साथ कम्प्लेक्सड कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है जो आपके एनर्जी लेवल को मेंटेन रखता है
4-पाचन में मदद:अगर आप आलू का सेवन छिलके सहित करते हैं तो आपके शरीर में भरपूर मात्रा में फाइबर जाता है जिससे कि आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है जिस की कब्ज,गैस,एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं
5-इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार:लाल आलू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है
