कैसे डोनाल्ड ट्रंप ने 7 युद्ध रूकवाये:America News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या बोल दे इसका कोई भरोसा नहीं,डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अभी तक 7 युद्ध रुकवाये,अब कितना सच है और कितना झूठ है यह तो डोनाल्ड ट्रंप ही जाने,भारत-पाकिस्तान युद्ध का श्रेय भी उन्होंने ही लिया है,ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ही युद्ध विराम घोषित किया भारत और पाकिस्तान के युद्ध मेंhttp://news24hourslatest.in
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बिच क्या बात हुई:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई जिसके दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने 7 युद्ध रुकवाये हैं अभी तक,ट्रंप ने खुद को 7 युद्ध रुकवाने का गौरव प्रदान कर दिया,और यहां तक दावा कर दिया कि 4 जंग तो टैरिफ की वजह से रुकी है,और इस जंग में भारत और पाकिस्तान भी शामिल है मतलब यह की युद्ध विराम की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी भारत और पाकिस्तान युद्ध के बीच
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा:
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मैंने 7 में से 4 युद्ध टैरिफ की वजह से रुकवाये,डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मैंने कहा कि आप युद्ध करके सबको मारना चाहते हैं तो ठीक है मेरे साथ अगर आप व्यापार करेंगे तो 100% टैरिफ देना होगा
भारत और पाकिस्तान के युद्ध में कूदा अमेरिका:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ-साफ कह दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा उन्होंने की,जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से यह कहा है कि किसी देश ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है भारत और पाकिस्तान के युद्ध में लेकिन अमेरिका यह मानने को तैयार नहीं है और यही कारण है कि अमेरिका भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जा रहा है
अमेरिका के उपराष्ट्रपति का क्या कहना है:
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है, “अभी और पत्ते खुलने बाकी हैं”उपराष्ट्रपति का कहना है कि यह युद्ध जो हो रहा है वह किसी के हित का नहीं है,ना अमेरिका न यूरोप न,रूस,न यूक्रेन,इसीलिए अमेरिका लगातार आक्रामक कूटनीति अपना रहा है चाहे वह टैरिफ़ हो या कोई कुछ और हो
अमेरिका का व्यापार हो रहा है प्रभावित:
भारत रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीद रहा है,और अमेरिका नहीं चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदे, और यही कारण है कि अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाया जा रहा है,और यह टैरिफ़ 27 अगस्त से लागू होगा,आपको बता दे की इससे पहले ट्रम्प जुलाई में भारत पर 25% टैरिफ लगा चुके हैं,जिससे आने वाले दिनों में भारतीय सामान के आयात पर अमेरिका में 50% टैरिफ देना होगा,आपको बता दे कि भारत चीन के बाद रूस से सबसे अधिक पैमाने पर तेल खरीदता है,यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से सिर्फ 0.2% (68 हजार बैरल प्रतिदिन)तेल इम्पोर्ट करता था। मई 2023 तक यह बढ़कर 45% (20 लाख बैरल प्रतिदिन) हो गया, जबकि 2025 में जनवरी से जुलाई तक भारत हर दिन रूस से 17.8 लाख बैरल तेल खरीद रहा है, भारत रूस से पिछले 2 साल से 130 अरब डॉलर से ज्यादा तेल खरीदता आ रहा है
ट्रंप के ट्रेड सलाहकार ने क्या कहा:
ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार ने कहां है कि भारत को रूस से तेल खरीदने की कोई आवश्यकता भी नहीं है, ये मुनाफे कमाने की स्कीम है,मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी एक महान नेता है लेकिन उनको सोचना चाहिए कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में वह कौन सी भूमिका निभा रहे हैं,यह कदम शांति की तरफ नहीं युद्ध की तरफ बढ़ रहा है
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को कड़े शब्दों में क्या कहा:
अमेरिका चाहता है कि वह अपना डेयरी प्रोडक्ट भारत के किसानों को बेचे,परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह भारत के किसानों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे,और यही कारण है कि अमेरिका 50% एक्स्ट्रा टैरिफ भारत के सामानों पर लगा दिया
आपको बता दे कि भारत के अलावा कई यूरोपीय देश अमेरिका के लिए डाक सेवाएं सस्पेंड कर दिए हैं,इनमें इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया समेत कई देश शामिल हैं, कारण है अलग-अलग देश पर अलग-अलग टैरिफ
अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 7 युद्ध रुकवाये हैं लेकिन किसी ने अभी तक उसके दावे पर कोई भरोसा नहीं किया हैं चाहे वह भारत ही क्यों न हो,अमेरिका के कड़े रुख के वजह से चीन और अमेरिका में भी व्यापारिक विरोध शुरू हो गया था और भारत में भी व्यापारिक विरोध शुरू हो गया है,अब देखना है कि अमेरिका आगे क्या-क्या खेल करता है जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
