news24hourslatest

अमेरिका के टैरिफ़ से अब तक क्या-क्या नुकसान झेला भारत

अमेरिका के टैरिफ़ से अब तक क्या-क्या नुकसान झेला भारत

अमेरिका के टैरिफ़ से अब तक क्या-क्या नुकसान झेला भारत
अमेरिका के टैरिफ़ से अब तक क्या-क्या नुकसान झेला भारत
                                                                                                                                                                                                                                                            जैसा कि हम सबको पता है अमेरिका ने 50% भारत पर टैरिफ़ लगाया था जो की 27 अगस्त लागू हो चुका है, 27 अगस्त 2025 से अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू कर दिया,जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है,इस टैरिफ को ‘दंडात्मक’ कहा गया—मुख्य कारण भारत की रूसी तेल आयात नीति बताई गई है,क्योंकि अमेरिका यह कतई नहीं चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदें,और भारत रूस से तेल इसलिए खरीद रहा है क्योंकि उसको सस्ता मिल रहा है,एक और कारण है टैरिफ लगाने का कि अमेरिका चाहता था कि वह अपना डेयरी उत्पादन भारत में बेचे परंतु हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह किसानों,पशुपालकों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगेhttp://news24hourslatest.in
बढ़े हुए टैरिफ से सबसे प्रभावित सेक्टर:
आपको बता दे जो यह जो अमेरिका तानाशाही कर रहा है वह अधिक दिन तक चलेगी नहीं,भारत पर उसने जो अतिरिक्त 50% टैरिफ लगाया है उसका खामियाजा भारत भुगत रहा है
1-वस्त्र/टेक्सटाइल और परिधान के क्षेत्र मे भारी गिरावट:आपको बता दे वस्त्र/टेक्सटाइल और परिधान के क्षेत्र में इस टैरिफ का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है,आपको बता दे की यह सेक्टर अब अमेरिका में प्रतिस्पर्धात्मक रूप से कमजोर हो गया है,कई फैक्ट्री (जैसे तिरुपुर, नोएडा, सूरत) उत्पादन रोकने मे लगे हैं
GTRI के मुताबिक भारत के श्रम गहन निर्यात पर 50% टैरिफ लागू हुआ जिससे कि निर्यात में 70% की गिरावट आई
2-रत्न-आभूषण पर भी अच्छा खासा प्रभाव पड़ा है:
रक्त और आभूषण के क्षेत्र में टैरिफ का अच्छा खासा प्रभाव पड़ता दिख रहा है क्योंकि बाज़ार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर हुई है,आभूषणों के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे कि बाजार से हलचल चली गई है
ये भी पढ़े:PPF मे करें निवेश और पाएं ₹61,000 महीना
3-MSMEs (लघु और मध्यम उद्योग) पर भी प्रभाव पड़ा:
आपको बता दे कि लगभग 40 से 50% निर्यात MSMEs (लघु और मध्यम उद्योग) सेक्टर से आता है और इस टैरिफ के वजह से इस क्षेत्र में भी काफी दबाव पड़ा है
4- ऑटो पार्ट्स पर भी असर पड़ा है टैरिफ का:
ऑटो कंपोनेंट्स और रसायन उद्योग को भी असर हुआ है,ऑटो पार्ट्स पर पहले से 25% टैरिफ था,अब यह दबाव और बढ़ गया है
5- फार्मा सेक्टर पर अभी थोड़ी बहुत राहत में है:
जी हां दोस्तों फार्मा प्रोडक्ट को अभी छूट मिली हुई है क्योंकि टैरिफ का प्रभाव इस पर अभी नहीं पड़ा है,फार्मा प्रोडक्ट्स पर अमेरिका ने टैरिफ लागू नहीं किया है, इसलिए दवाइयों का निर्यात अभी भी बिना किसी अवरोध के अमेरिका को जारी है,इससे भारत का फार्मा सेक्टर बाकी प्रभावित उद्योगों की तुलना में सुरक्षित है, आपको बता दे की भारत अमेरिका को US$ 8.65 बिलियन का निर्यात करता है,और अगर देखा जाए तो भारत का कुल फार्मा निर्यात US$ 30.47 बिलियन पार हो गया है,लेकिन भविष्य का कोई ठिकाना नहीं की अमेरिका क्या कर दे
6- निर्यात पर भी असर पड़ा है:
आपको बता दे कि भारत की कुल निर्यात में अमेरिका का हिस्सा लगभग 17 प्रतिशत है,और टैरिफ़ लागू होने के बाद इसमें गिरावट आ गई,श्रम गहन उत्पादकों में 40% का गिरावट आया है
7-जीडीपी मे भी आई गिरावट:
अभी तक ये चर्चा होती थी कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे, लेकिन यहां तो अमेरिका के टैरिफ ने GDP का भी बुरा हाल कर दिया, कुछ एजेंसियों का कहना है की जीडीपी भारत की 6% तक घटना का अनुमान है क्योंकि निर्यात की मांग कम होने से उत्पादन में कमी आएगी,जिससे कि रोजगार और आय दोनों ही प्रभावित होंगे
8- टैरिफ बढ़ाने के वजह जैसे रोजगार में कमी आएगी:
जैसा कि हम सबको पता है कि यह टेक्सटाइल ज्वेलरी यह सब लाखों करोड़ों मजदूर को रोजगार देते हैं,लेकिन टैरिफ़ बढ़ाने की वजह से अमेरिका में इनकी बिक्री घटेगी जिसके वजह से रोजगार घटेंगे क्योंकि फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी,इसलिए नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है
9- अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक छवि को भी नुकसान पहुंचेगा:
अमेरिका के टैरिफ की वजह से भारत को अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सामना भी करना पड़ सकता है,क्योंकि भारत दूसरे देशों से भी तो व्यापार करता है और इस टैरिफ की वजह से उन दूसरे देशों के व्यापार का भी सामना करना पड़ सकता है
सब कुछ देखते हुए निष्कर्ष यह निकल रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका अन्य सेक्टर में भी टैरिफ़ लगा सकता है, जैसे फार्मा सेक्टर पर अभी छूट है क्योंकि भारत से जो दवाइयां निर्यात होती है अमेरिका ने उस पर फिलहाल टैरिफ में छूट है इसलिए वह सुरक्षित है, सरकार को ये डर है कि भविष्य में अमेरिका फार्मा पर भी टैरिफ लगा सकता है इसलिए भारत अन्य देश जैसे ब्राज़ील, नीदरलैंड, रूस की तरफ भी फार्मा सेक्टर में ध्यान दे रहा है,फिलहाल भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि इसकी कीमत भारत को चुकानी पड़ेगी लेकिन उसके बावजूद भी भारत ने हिम्मत नहीं हारी है,अब देखते हैं कि भारत के कड़े रूख से अमेरिका क्या फिर टैरिफ़ बढ़ाता है या फिर कोई और कदम उठाता है, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:बिहार में बढ़ती कांग्रेस की ताकत,तेजस्वी के लिए मौका या खतरा:Bihar Vidhansabha Chunav 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version