5 मुख्य कारण जिनके वजह से सुशीला कार्की बनी नेपाल की अंतरिम PM

आपने देखा हाल ही में GEZ Z द्वारा नेपाल में भयंकर रूप से आंदोलन हुआ,नेपाल सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सोशल मीडिया पर युवाओं ने पोस्ट किया जिसकी वजह से नेपाल की सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित कर दिया,उसके बाद युवाओं ने ऐसा आंदोलन किया कि पूरा नेपाल जल उठा और वहां के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा,आपको बता दे कि इस आंदोलन में लगभग 50 लोग की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गएhttp://news24hourslatest.in
भंग कर दी गई संसद:
युवाओं के आंदोलन के बाद पूरे नेपाल में लोग सड़कों पर उतर चुके थे,नेपाल की संसद को जला दिया गया और केपी शर्मा ओली ने दबाव में इस्तीफा दे दिया और वहां की संसद को भंग कर दिया
कैसे सुशीला कार्की की बनी नेपाल की पहली महिला PM:
आपको बता दे कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी है,इनका नाम एक ईमानदार महिला के रूप में और भ्रष्टाचार विरोधी के रूप में युवाओं में काफी लोकप्रिय है,gen Z आंदोलन के दौरान केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा और और बाद में इस आंदोलन के दौरान DISCORD एप से मतदान हुआ इसके बाद सुशीला कार्की का नाम नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर सुझाया गया,आपको बता दे की राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल,सेना प्रमुख अशोक राज सिग्दल और आंदोलनकारियों ने मिलकर उन्हें अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति दी
Gen Z आंदोलन कार्यों का क्या सर्त था:
हम आपको बताते हैं कि ऐसे पांच कारण जिसकी वजह से Gen Z आंदोलनकारी ने सुशीला कार्की को नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर स्वीकार किया
1- Gen Z के आंदोलनकारी की मांग है कि साल भर के अंतराल में दोबारा चुनाव कराया जाए ताकि नेपाल में एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित हो और जनता अपने हिसाब से नई सरकार का गठन कर सके
2-दूसरी मांग Gen Z आंदोलनकारी की नेपाल की संसद को भंग कर दिया जाए
3-तीसरी मांग है कि नेपाल में एक ऐसा शान हो ऐसा लोकतंत्र हो जो जनता और सेना दोनों का बराबर ख्याल रखें
4-चौथी मांग बहुत महत्वपूर्ण मांग है इसमें gen Z के आंदोलनकारी का कहना है पुराने दल और नेताओं की संपत्ति में भ्रष्टाचार की जांच के लिए शक्तिशाली न्यायिक आयोग का गठन किया जाए
5-आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कार्यों के खिलाफ हुई हिंसा की स्वतंत्रता और निष्पक्ष तरीके से जांच ताकि इसके प्रभाव में जो लोग भी थे उन्हें न्याय मिल सके
जैसा कि अब सबको पता है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है और अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की का चयन हुआ है, अब ऐसा माना जा रहा है कि यह अंतिम सरकार 2026 में आम चुनाव कराएगी उसके बाद नेपाल की जनता को मिलेगा उनका स्थाई प्रधानमंत्री,सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने के बाद Gen Z आंदोलनकारियों ने यह कहा कि हमने बदलाव लाने के लिए यह आंदोलन किया है और इसकी शुरुआत हो चुकी है,मतलब की सुशीला कार्की को इसलिए चुना गया है क्योंकि साफ सुथरी ईमानदार छवि है उनकी और भ्रष्टाचार विरोधी व्यक्तित्व इसलिए Gen Z के आंदोलनकारी ने उन्हें अपना अंतिम पीएम स्वीकार किया एक बात और युवाओं को अपनी सरकार से चाहिए कि भ्रष्टाचार खत्म हो, पारदर्शिता बनी रहे,रोजगार के अवसर उत्पन्न हो ताकि जो उसके काबिल हो उन्हें रोजगार मिल सके,अब देखना है की नेपाल के सिंहासन पर सुशीला कार्की के बैठने के बाद कितनी पारदर्शिता रहती है,कितनी बेरोजगारी दूर होती है और भ्रष्टाचार कहां तक समाप्त होता है,फिलहाल हर साल कोई ना कोई नया आंदोलन देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से सरकार गिर जाती है या पीएम को इस्तीफा देना पड़ता है,अब देखते है क्या होता है नेपाल मे,हम आपको हर लेटेस्ट खबर के लिए अपडेट करते रहेंगे जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल