कैसे कराया धर्मांतरण जानिए पूरी सच्चाई:Deoria News

उत्तर प्रदेश का एक जिला देवरिया जो आजकल सुर्खियों में है,वह भी एक अहम मुद्दे को लेकर,जी हां दोस्तों देवरिया में धर्मांतरण को लेकर चर्चा काफी जोरों शोरो पर है,हनुमान मंदिर के पास से SS Mall, EG Mart मालिक उस्मान गनी पर आरोप है कि उसने हिंदुओं का धर्मांतरण करवाया,फिलहाल एसएस मॉल के मालिक को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है,वहीं, पत्नी फरार है,जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैhttp://news24hourlatest.in
आईए जानते हैं पूरी घटना:
उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला धर्मांतरण को लेकर विवादों में है,हनुमान मंदिर के पास SS Mall और EG Mart के मालिक उस्मान गनी पर आरोप है कि मॉल में काम कर रहे हिंदू कर्मचारियों का धर्म परिवर्तन कराया गया,जब मामला सुर्खियों में आया तो उस्मान गनी भाग निकला और लखनऊ में गिरफ्तार किया गया, फिलहाल ईजी मार्ट और एस एस माल को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है,और वहां पुलिस को भी तैनात कर दिया है
युवती ने क्या आरोप लगाया है:
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब वहां पर काम करने वाली एक महीना ने SS Mall के मालिक उस्मान गनी,उनकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अंसारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया, महिला ने यह भी आरोप लगाया है मलिक का साला गौहर अंसारी वहां पर काम करने वाली महिलाओं का यौन शोषण करता था और असलील वीडियो बनाता था, आगे उसे महिला ने यह भी कहा कि मालिक की पत्नी वहां के काम करने वाले कर्मचारियों लालच देकर धर्म परिवर्तन कराती थी
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की अहम भूमिका रही:
मामले की जब जानकारी देवरिया सदर विधायक शलभ मणी त्रिपाठी को हुई,तो उन्होंने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कराया,मुकदमा दर्ज होने के बाद से उस्मान और उसकी पत्नी फरार हो गए थे है,जबकि उसका साला पहले से एक मामले में जेल में है
दत्तात्रेय ने कबुला इस्लाम धर्म:
EG mart में काम करने वाले कर्मचारी दत्तात्रेय ने कबूला है कि उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया,दत्तात्रेय मद्धेशिया ईजी मार्ट में मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे,दत्तात्रेय धर्मांतरण करके अब्दुल रहमान बन गए और उनकी पत्नी गायत्री गुलशन खातून बन गई। दत्तात्रेय के बच्चों ने इस्लाम कबूल कर लिया है
EG mart भी हुआ बंद:
जब SS Mall के मालिक पर आरोप लगाया गया उसके ठीक बाद EG Mart का मामला सामने आया,जहां पर एक आदमी मैनेजर के तौर पर EG Mart में काम कर रहा था और उसने यह आरोप लगाया कि मेरे परिवार का भी धर्म परिवर्तन कराया गया,और जब सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के कड़े रूख के बाद कोतवाल विनोद सिंह ने जब EG Mart पहुंचे तो वहां पर पहले से ताला लगा हुआ था,मॉल बंद होने पर पुलिस ने मॉल को सील कर दिया,यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोप के बाद दोनों मॉल को बंद कर दिया गया
लखनऊ में गिरफ्तार हुआ उस्मान गनी:
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के कमता ओवरब्रिज के नीचे उस्मान गनी को पकड़ा,पुलिस का कहना है कि उस्मान गनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है,पुलिस को अन्य आरोपियों की भी तलाश है
देवरिया में यह जो धर्मांतरण का मामला सुर्खियों में है इसने पूरे समाज को फिर दागदार कर दिया,ऐसे ही कुछ महीना पहले छांगूर बाबा का नाम सुर्खियों में था जिसे पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, उस्मान गनी जो कि SS Mall का मालिक है वह गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन सवाल यह पैदा होता है कि ऐसे कितने उस्मान गनी हैं जो अभी अदृश्य हैं और यह काम सुचारू रूप से कर रहे हैं,आखिर इनका आका कौन है? कौन इन्हें प्रोत्साहित करता है कि हिंदुओं का धर्मांतरण कराओ,उस्मान गनी अपने समाज के लिए एक धब्बा साबित हो चुका है उसे अपने ही समाज के लोग सपोर्ट नहीं कर रहे हैं,जिस तरह से यह काम चल रहा है इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं जिनका पर्दाफास करना अभी बाकी है, देवरिया में अवैध रूप से बहुत काम हो रहा है अभी तो यह धर्मांतरण का केस आया है,अभी और भी पत्ते खुलने बाकी हैं,एक बात मैं कहना चाहता हूं अगर हिंदुओं से कोई ऐसी धर्मांतरण की बात करता है,पैसा देता है तो उसकी लालच में ना आए और तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें ताकि ऐसे लोगों को जल्दी सलाखों के पीछे डाला जा सके,अब देखते हैं धीरे-धीरे कितने पत्ते खुलते हैं और कितने निर्दोषों को ऐसे लोगों ने अपनी जाल में फंसा रखा है, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
