ट्रंप का बयान विश्व परेशान:UNGA

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आजकल खूब सुर्खियां बिटोर रहे हैं ऐसा लगता है दुनिया के हर देश में वह चर्चा का विषय बनना चाहते हैं इसीलिए कोई ना कोई ऐसा बयान दे डालते हैं जिससे उनकी चर्चा बनी रहती है भले ही वह बयान निरर्थक हो,एक बार फिर UNGA में संबोधन करते हुए ट्रंप ने कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय बन गयाhttp://news24hourslatest.in
UNGA News:
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के संबोधन मे डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह चीन और भारत की मदद कर रहा हैं,उसके बाद यूरोपीय देशों पर भी कटाक्ष किया,आईए जानते हैं ट्रंप ने क्या-क्या बातें कही
1-जैसा कि हम सबको पता है रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ा हुआ है इसी विषय पर कटाक्ष करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस चीन और भारत की मदद करके युद्ध को बढ़ावा दे रहा है,ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि NATO देश ने भी रुशी उत्पादों पर कोई रोक नहीं लगायी,और मैं इसे बहुत दुखी हूं
2-ट्रंप ने कहा कि अगर रूस युद्ध समाप्त नहीं करता है तो अमेरिका उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा,और यह अतिरिक्त शुल्क बस युद्ध समाप्त करने के लिए लगाया जा रहा है
3-ट्रंप ने कहा कि अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करेंगे तो आपको जेल होगी नहीं तो आप जहां से आए हैं वहां के लिए रवाना हो जाए
4-ट्रंप ने कहा कि प्रवासन के कारण यूरोपीय देश नर्क की तरफ जा रहे हैं
5-ट्रंप ने यह कहा की मैं भारत-पाकिस्तान युद्ध सहित सात देशों के युद्ध रुकवाये हैं
6-ट्रंप ने कहा की हर कोई कहता है कि मुझे इन उपलब्धियां में से प्रत्येक के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए,लेकिन ट्रंप ने कहा कि यह नोबेल पुरस्कार उन बेटों बेटियों के लिए होगा जो अपने माता-पिता के साथ बड़े हुए हैं क्योंकि अब युद्ध में ज्यादा लोग मारे नहीं जा रहे हैं, हमने युद्ध रोक कर लाखों करोड़ों लोगों की जान बचाई है
7-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युग को अमेरिका का स्वर्णिम युग बताते हुए कहा की अमेरिका को सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था,सबसे मजबूत सीमाएं सबसे मजबूत सेना,सबसे मजबूत दोस्ती और पूरे धरती पर किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक जो आशीर्वाद मिला है वह अमेरिका को मिला है
8-डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अकेले भारत पाकिस्तान सहित सात देशों के युद्ध रूकवाएं हैं जिसमें किसी भी प्रधानमंत्री का कोई हाथ नहीं है या किसी राष्ट्रपति का भी कोई हाथ नहीं है,मैंने यह सिर्फ 7 महीना में कर दिखाया है और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और ऐसा करने के बाद मैं खुद के लिए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं
9-ट्रंप ने कहा UN अपनी क्षमता के अनुसार काम करता है,ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने कई संघर्षों में मध्यस्था की लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने उनकी कोई मदद नहीं की
10-यूएन में जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने कहा कि टेलीप्रॉम्प्टर काम नहीं कर रहा है। ट्रंप ने हंसते हुए कहा, ‘मैं केवल इतना कह सकता हूं कि जो भी इस टेलीप्रॉम्प्टर को चला रहा है,वह बड़ी मुसीबत में है।’
UNGA मे अपना संबोधन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वही पुराना राग अलापा है,ट्रंप जहां जाते हैं वहां भारत-पाकिस्तान के युद्ध को रोकने की बात कहते हैं अन्य देश में जो युद्ध चल रहा है उसको रोकने की बात करते हैं,जिसमे कंबोडिया और थाईलैंड,कोसोवो और सर्बिया,कांगो और रवांडा,पाकिस्तान और भारत, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया,आर्मेनिया और अजरबैजान भी शामिल हैं, ट्रंप ने कहा कि सिर्फ 7 महीना में उन्होंने इन देशों में हो रहे युद्ध को रुकवाया हैं, इसका सीधा निष्कर्ष यह निकलता है की ट्रंप खुद को शांति का मसीहा बताना चाहते हैं और नोबेल का शांति पुरस्कार पाना चाहते हैं, परंतु ट्रंप कहते कुछ और है और करते कुछ और है, मोदी ने जब यह कहा कि भारत और पाकिस्तान के युद्ध में किसी देश ने हस्तक्षेप नहीं किया तब ट्रम्प इससे नाराज होकर भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिए, h1 वीजा का दाम बढ़ा दिए ताकि भारत की अर्थव्यवस्था खराब हो और यही नहीं उन्होंने रूस पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही जिससे भारत सस्ते दामों पर पेट्रोल खरीदता है,ट्रंप ने चीन को भी धमकी देते हुए अतिरिक्त टैरिफ लगाया उसके बाद अब रूस को भी धमकी दे रहे हैं कि अगर रूस युद्ध समाप्त नहीं किया तो उस पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा अमेरिका,आखिर अमेरिका चाहता क्या है वह स्पष्ट अभी तक नहीं हुआ है या तो ट्रंप पूरे विश्व के देश का राजा बनना चाहते हैं या फिर जो देश उनकी बातें नहीं सुनता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हैं जैसे कि भारत, ट्रंप का यह बयान उनका क्या नुकसान होगा यह तो भविष्य ही बताएगा फिलहाल, अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
